Homeराज्य समाचारउत्तराखंडउत्तराखंड में पहली बार हरिद्वार में मनोविज्ञान महोत्सव 'अंतर्मन - अ जर्नी...

उत्तराखंड में पहली बार हरिद्वार में मनोविज्ञान महोत्सव ‘अंतर्मन – अ जर्नी विदिन’ का आयोजन 

 

हरिद्वार, 25 अक्टूबर 2026: शक्ति संस्थान के PsychLab द्वारा 25 अक्टूबर 2026 को ‘अंतर्मन – अ जर्नी विदिन’ का आयोजन किया गया। उत्तराखंड में पहली बार आयोजित यह मनोविज्ञान महोत्सव शक्ति संस्थान, योगेन्द्र पाल शास्त्री मार्ग, हरिद्वार के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

सन् 1938 से आयुर्वेद के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य की सेवा में समर्पित शक्ति संस्थान नाड़ी परीक्षण, रस वैद्य, राज वैद्य, उन्माद-अपस्मार चिकित्सा, योग और पंचकर्म के लिए विश्व प्रसिद्ध संस्थान है, जो अब मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण, काउंसलिंग और असेसमेंट के क्षेत्र में आधुनिक नवाचार का नेतृत्व कर रहा है।

महोत्सव का नेतृत्व शक्ति संस्थान के चेयरमैन एवं मुख्य चिकित्सक, चतुर्थ पीढ़ी के वैद्य डॉ. अनुपम शास्त्री जी तथा मनोवैज्ञानिक एवं मनोचिकित्सक डॉ. ऋचा सक्सेना जी ने किया। आयोजन डॉ. रीना वर्मा जी, असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. सुनीता जी, असिस्टेंट प्रोफेसर, एडवोकेट प्रेक्षा मालिक जी एवं छात्र छात्राओं के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

“Step inside to explore, learn, and connect” की भावना पर आधारित इस महोत्सव में छह आकर्षक स्टॉल लगाए गए: रेज रूम – Break, Release, Feel Free; पेंट योर इमोशन; ओपन माइक – Speak, Share, Be Heard; टैलेंट कॉर्नर – संगीत, नृत्य, कला एवं कविता; रैपिड फायर; तथा साइकोलॉजिकल टेस्ट्स – पर्सनालिटी टेस्ट एवं इमोशनल कोशेंट।

“Come curious. Leave knowing yourself a little better” के संदेश के साथ आयोजित इस महोत्सव में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News