Homeराज्य समाचारउत्तराखंडउत्तराखंड की मशहूर शायर अंबिका सिंह 'रुही' की किताब परवाज़ ए अमन...

उत्तराखंड की मशहूर शायर अंबिका सिंह ‘रुही’ की किताब परवाज़ ए अमन का हुआ विमोचन

अंबिका सिंह की शायरी व साहित्य अमन चैन व मुहब्बत से लबरेज: सूर्यकांत धस्माना

देहरादून: उत्तराखंड की मशहूर व नामचीन शायर व साहित्यकार अंबिका सिंह रूही की पुस्तक परवाज़ ए अमन का आज ओल्ड मसूरी रोड स्थित सुश्री अंबिका सिंह के आवास पर हुआ जिसमें प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना देश के मशहूर उर्दु अदब के शायर व साहित्यकार सोहेल आजाद मोनिका मंतशा डौली डबराल सुजाता पाल समेत उर्दू व हिन्दी साहित्य जगत की हस्तियां उपस्थित रही।
इस अवसर पर अंबिका सिंह रूही को उनकी लिखित पुस्तक के विमोचन की बधाई देते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि आज जब पूरी दुनिया में व देश में हर तरफ नफरतों का दौर चल रहा है ऐसे कठिन दौर में अमन चैन और मुहब्बत का पैगाम ले कर चलना लिखना व पढना सबसे मुश्किल काम है और यह मुश्किल काम अंबिका सिंह रूही हिम्मत और हौसले के साथ कर रही हैं। देश के प्रसिद्ध और उर्दु अदब के नामचीन शायर सोहेल आजाद ने कहा कि अंबिका सिंह रुही की नजमों गजलों और शैरो शायरी में प्यार मोहब्बतें अपनापन है।
इस अवसर पर परवाजे अमन की लेखिका अंबिका सिंह रूही ने अपनी पुस्तक की एक नज्म
“दिल जैसे मुफ़लिस की तिजोरी ढर लगता है
हो ना जाए उल्फा चोरी ढर लगता है ” सुना कर खूब वाह वाही व तालियां बटोरी।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News