Homeराज्य समाचारउत्तराखंडउत्तरांचल विश्वविद्यालय में विश्व पर्यटन दिवस की धूम: छात्रों ने दिखाया हॉस्पिटैलिटी...

उत्तरांचल विश्वविद्यालय में विश्व पर्यटन दिवस की धूम: छात्रों ने दिखाया हॉस्पिटैलिटी और पाक-कला का हुनर

विश्व पर्यटन दिवस पर उत्तरांचल विश्वविद्यालय में शेफ प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

पर्यटन और आतिथ्य कौशल का संगम, उत्तरांचल विश्वविद्यालय में विश्व पर्यटन दिवस उत्साह से मनाया गया

उत्तरांचल विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व पर्यटन दिवस

30 सितम्बर 2026 : उत्तरांचल विश्वविद्यालय के उत्तरांचल स्कूल ऑफ होटल एवं हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट के छात्रों द्वारा उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के प्रांगण में विश्व पर्यटन दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों के साथ विभाग के सदस्यों ने भी उत्साह के साथ विश्व पर्यटन दिवस 2026 को उत्साहपूर्वक मनाया।


इस आयोजन में छात्रों द्वारा रचनात्मकता, हॉस्पिटैलिटी कौशल, सांस्कृतिक समझ और पेशेवर प्रतिभा दिखाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें से मुख्य आकर्षणों में शेफ प्रतियोगिता, पर्यटन से संबंधित क्विज़ प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे, जिनसे छात्रों को अपने ज्ञान, कला कौशल, सामूहिक कार्य और रचनात्मकता दिखाने के अवसर मिले।
मुख्य आकर्षणों में से एक के रूप में एक विशेष शेफ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां प्रतियोगिता के बाद, भाग लेने वाले छात्रों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों को सुंदर तरीके से प्रदर्शित किया गया और विश्वविद्यालय के जजों के पैनल द्वारा सभी व्यंजनों का मूल्यांकन किया गया।
कार्यक्रम में प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की, जिनमें कार्यकारी निदेशक (छात्र मामले एवं आईटी सेवा) प्रो. डॉ. अभिषेक जोशी, कुलपति प्रो. डॉ. धर्म बुद्धि, और प्रो वाइस चांसलर प्रो. डॉ. राजेश बहुगुणा शामिल थे, जिनकी उपस्थिति ने छात्रों को उत्साहित और प्रेरित किया।
कार्यक्रम का आयोजन यू.एस.एच.एच.एम के निदेशक प्रो. डॉ. मनीष बडोनी के मार्गदर्शन में किया गया, जिसके लिए उन्होंने अपनी पूरे विभाग और छात्र छात्राओं के सक्रिय समर्थन और समन्वय के लिए सभी का आभार प्रकट किया. इस तरह के आयोजन ना केवल छात्र छात्राओं की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, ऐसे आयोजन पर्यटन, आतिथ्य- सत्कार, पाक कला कौशल, सांस्कृतिक धरोहर और सामूहिक कार्य को बढ़ावा देता है।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News