14.9 C
Dehradun
Monday, February 16, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव हुए संपन्न,...

उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव हुए संपन्न, कैलाश रावत बने अध्यक्ष

 

उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) की नई कार्यकारिणी के वर्ष 2025- 26 के चुनाव आज संपन्न हुए। सूचना विभाग के उप निदेशक श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा चुनाव अधिकारी के रूप में संघ के चुनाव संपन्न कराए गए। चुनाव अधिकारी श्री मनोज श्रीवास्तव, सहायक चुनाव अधिकारी श्री विजय कुमार, श्री राम सिंह परजोली की देखरेख में चुनाव संघ के चुनाव संपन्न हुए।

चुनाव नतीजे को घोषित करते हुए चुनाव अधिकारी श्री मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर श्री कैलाश रावत , उपाध्यक्ष पद पर संयुक्त रूप से श्री प्रशांत रावत, श्री संजय कुमार महामंत्री पद पर, श्री अंकित कुमार संयुक्त मंत्री पद पर, श्रीमती पारुल कोषाध्यक्ष पद पर, श्री राकेश कुमार धीवान संगठन मंत्री पद पर, श्री सतेंद्र बिल्जवाण संयोजक/ऑडिटर पद पर, श्री अरुण कुमार प्रचार मंत्री पद पर, श्री बहादुर सिंह कन्याल कार्यकारिणी सदस्य के रूप में, श्री बालम सिंह नगरकोठी को निर्वाचित घोषित किया गया।

चुनाव अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर श्री कैलाश रावत को 52 मत एवं श्री मनोज शुक्ला को 17 मत, उपाध्यक्ष पद पर संयुक्त रूप से श्री प्रशांत रावत श्री संजय कुमार को 34-34 मत, महामंत्री पद पर अंकित कुमार को 51 एवं चेतन पांडे को 18 मत, संगठन मंत्री पद पर श्री सतेंद्र बिल्जवाण को 45 एवं श्री नरेंद्र सिंह सजवाण को 24 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही संयुक्त मंत्री पद पर श्रीमती पारुल, कोषाध्यक्ष पद पर श्री राकेश कुमार धीवान संयोजक ऑडिटर पद पर , श्री अरुण कुमार प्रचार मंत्री पद पर, श्री बहादुर सिंह कन्याल कार्यकारिणी सदस्य के रूप में, श्री बालम सिंह नगरकोटी निर्विरोध निर्वाचित किए गए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री कैलाश रावत ने कहा की नई कार्यकारिणी द्वारा एक स्वर में संकल्प लिया गया है कि विभागीय कार्मिकों से संबंधित मुद्दों पर कार्रवाई किए जाने हेतु उच्चस्तर पर वार्ता की जाएगी। जल्द ही एक मांग पत्र तैयार कर उच्चाधिकारियों को दिया जाएगा। विभाग से यह भी मांग की जाएगी कि जल्द से जल्द विभाग का पुनर्गठन किया जाए। नवनिर्वाचित महामंत्री श्री अंकित कुमार ने कहा कि विभागीय हित में ठोस कार्य योजना तैयार कर इस बात पर जोर दिया जाएगा की जनपदीय कार्यालय में ढांचा बढ़ाया जाए। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा सभी कार्मिक साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News