
विजय कुमार जोगदंडे बने अपर सचिव गृह, डॉ. आनंद श्रीवास्तव को कृषि एवं उद्यान महानिदेशक का अतिरिक्त दायित्व
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए छह अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग द्वारा जारी आदेश के तहत तीन आईएएस, एक पीसीएस तथा सचिवालय सेवा के दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव, गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी आयुष एवं आयुष शिक्षा, निर्वाचन, स्टाफ ऑफिसर-मुख्य सचिव तथा अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अन्य जिम्मेदारियां यथावत रहेंगी।

