Homeराज्य समाचाररायपुर हत्याकांड में फरार दो और आरोपी गिरफ्तार: अब तक 5 आरोपी...

रायपुर हत्याकांड में फरार दो और आरोपी गिरफ्तार: अब तक 5 आरोपी सलाखों के पीछे

देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रायपुर हत्या मामले में दो और अभियुक्त दबोचे

रायपुर में हुई युवक की हत्या में फरार चल रहे 02 अभियुक्तो को पुलिस किया गया गिरफ्तार

घटना में अब तक कुल 05 अभियुक्तो की हो चुकी है गिरफ्तारी

दिनांक – 22/08/2026 की रात्रि रायपुर क्षेत्रान्तर्गत रक्षा विहार चूना भट्टा में कुछ लड़कों के मध्य हुए विवाद में घायल मोहम्मद इफ्तियार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त लड़कों के मध्य आपस में कहा सुनी हुई थी, घटना के संबंध में मृतक के भाई नजरे आलम पुत्र अमीर हसन द्वारा थाना रायपुर पर दी गयी तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर मु०अ०स०- 336/2026, धारा – 103(1)/238/3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल अलग- अलग पुलिस टीमो का गठन किया गया, गठित टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 03 अभियुक्तों 1- अनस पुत्र नसीम अहमद निवासी रक्षा विहार, उम्र- 21 वर्ष 2- आरिस पुत्र मोहम्मद तालीम निवासी रक्षा बिहार, उम्र- 28 वर्ष 3 – जावेद पुत्र नईम निवासी रक्षा विहार, उम्र- 24 वर्ष को गिरफ्तार कर मा० न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्दोवाला भेजा गया था।

प्रकरण की प्रारंभिक जांच तथा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान घटना में शामिल कुछ अन्य युवकों के नाम भी प्रकाश में आए, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे थे।

इसी क्रम में दिनांक 25/08/2026 को घटना में फरार चल रहे 02 अभियुक्तों 01: तल्हा उर्फ कैफ पुत्र मोहम्मद इरफान निवासी रक्षा विहार थाना रायपुर 02: अबू बसर पुत्र मोहम्मद खालिद निवासी मोहल्ला हसनपुर बस्सी कीरतपुर थाना किरतपुर जिला बिजनौर को पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चूना भट्टा स्थित बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

1- तल्हा उर्फ कैफ पुत्र मोहम्मद इरफान निवासी रक्षा विहार, रायपुर
2- अबू बसर पुत्र मोहम्मद खालिद निवासी मोहल्ला हसनपुर बस्सी कीरतपुर थाना किरतपुर, जिला बिजनौर।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News