
कोटद्वार में UTET परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया
दूसरे के नाम पर UTET देने पहुंचा युवक गिरफ्तार
परीक्षा केंद्र पर खुला प्रतिरूपण का खेल, आरोपी गिरफ्तार
UTET में सेंध लगाने की कोशिश नाकाम, ‘मुन्ना भाई’ पुलिस के हत्थे चढ़ा
विशाल की जगह परीक्षा दे रहा था हिमांशु, जांच में खुला राज
*पुलिस टीम की तत्परता से परीक्षा में प्रतिरूपण का मामला उजागर, आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत।
दिनांक 29.09.2026 को कोटद्वार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती इंटर कॉलेज, कलाबड़, कोटद्वार में आयोजित UTET परीक्षा में एक व्यक्ति किसी अन्य अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा है। सूचना पर पुलिस एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा परीक्षा केंद्र पर जांच एवं पूछताछ की गई। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि विशाल कुमार, निवासी काशीपुर, ऊधमसिंहनगर के स्थान पर हिमांशु चौहान , निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश परीक्षा दे रहा था। पूछताछ एवं आवश्यक सत्यापन के उपरांत उक्त तथ्य की पुष्टि होने पर पुलिस द्वारा हिमांशु चौहान को मौके से गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण में परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य श्री चन्दन सिंह की तहरीर के आधार पर इस संबंध में कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0 237/2026, धारा 318(2), 318(4), 319(2), 336(3), 340(2), 61(2) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर इस संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
हिमांशु चौहान, निवासी नगीना देहात, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश
उम्र – 31 वर्ष
गिरफ्तारी टीम
1. SSI श्री शशि भूषण जोशी,
2. HC श्री शूरवीर सिंह,
3. होमगार्ड श्री कुलदीप
