Homeराज्य समाचारउत्तराखंडगुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में अंगदान जागरूकता सत्र एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में अंगदान जागरूकता सत्र एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन

 

हरिद्वार, 29 सितंबर। रोटरी क्लब कंखल द्वारा गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार में अंगदान जागरूकता सत्र का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय एवं कन्या गुरुकुल महाविद्यालय, दोनों शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में इस विषय के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना था।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून के वरिष्ठ अंग प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. मयंक नौटियाल रहे। उन्होंने अंगदान के महत्व, इसकी प्रक्रिया तथा इससे असंख्य लोगों के जीवन को नया अवसर मिलने की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके प्रेरक एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान ने उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को अंगदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया।

रोटरी क्लब कंखल द्वारा रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड्स (आरवाईएलए) के अंतर्गत अंगदान विषय पर पोस्टर निर्माण, कोलाज निर्माण एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। दोनों परिसरों के विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह, रचनात्मकता और समर्पण के साथ भाग लिया तथा अपने उत्कृष्ट विचारों के माध्यम से अंगदान का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की कुलपति *डॉ. प्रतिभा मेहता लूथरा पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहीं। उन्होंने इस महत्वपूर्ण सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि अंगदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है तथा युवाओं को ऐसे जनजागरूकता अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने अंगदान करने का संकल्प लिया तथा समाज में इस जागरूकता संदेश को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस कार्यक्रम की संकल्पना, योजना एवं सफल क्रियान्वयन डॉ. शीलू सिंह भाटिया द्वारा मैक्स हेल्थकेयर के सहयोग से किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. सुरेखा राणा (डीन, प्रबंधन अध्ययन), डॉ. पंकज मदान, डॉ. वी. के. सिंह, डॉ. इंदु, डॉ. विकास, डॉ. अभिजीत, डॉ. रत्नेश सहित अनेक संकाय सदस्य उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त श्री सर्वश्रेष्ठ गुप्ता (एजीएम, मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून), श्री हिमांशु सैनी (मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून), डॉ. विशाल गर्ग (वरिष्ठ रोटेरियन एवं समाजसेवी) तथा श्री मनोज सुबुद्धि (सचिव, रोटरी क्लब कंखल) ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम का समापन अंगदान के पावन संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने ऐसे जागरूकता अभियानों को समाजहित में अत्यंत आवश्यक बताते हुए इनके निरंतर आयोजन पर बल दिया।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News