Homeराज्य समाचारUJVN लिमिटेड में अधिकारियों से लेकर कार्मिकों तक की प्रोन्नतियां

UJVN लिमिटेड में अधिकारियों से लेकर कार्मिकों तक की प्रोन्नतियां

 

मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन एवं अध्यक्ष, यूजेवीएन लिमिटेड श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय चयन समिति की बैठक में यूजेवीएन लिमिटेड में अधिशासी निदेशक, महाप्रबंधक एवं उपमहाप्रबंधक के पदों पर प्रोन्नतियां प्रदान की गईं।
विभागीय चयन समिति में अध्यक्ष श्री आनंद बर्द्धन के साथ प्रमुख सचिव ऊर्जा डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, अपर सचिव उद्योग डॉ. सौरभ गहरवार, प्रबंध निदेशक यूजेवीएन लिमिटेड श्री अजय कुमार सिंह, निदेशक परिचालन श्री जी.एस. बुदियाल, अधिशासी निदेशक मानव संसाधन श्री आशीष जैन तथा निदेशक परिचालन, यूपीसीएल श्री मदन राम आर्य शामिल रहे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय चयन समिति द्वारा श्री संजय पटेल को अधिशासी निदेशक (परिचालन एवं अनुरक्षण), श्री नरेश चंद्र खुल्बे को महाप्रबंधक (विद्युत एवं यांत्रिक), श्री धर्मेंद्र सिंह को महाप्रबंधक (सिविल), श्री हरीश धपोला एवं श्री पंकज कुमार को उपमहाप्रबंधक (विद्युत एवं यांत्रिक) तथा श्री शशिकांत को उपमहाप्रबंधक (सिविल) के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है।
श्री अजय कुमार सिंह ने बताया कि यूजेवीएन लिमिटेड में सहायक अभियंता से अधिशासी अभियंता के पद पर भी दो अभियंताओं को प्रोन्नति प्रदान की गई है। इसके साथ ही 24 अन्य कार्मिकों के भी प्रोन्नति आदेश जारी किए गए हैं।

मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष यूजेवीएन लिमिटेड श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव ऊर्जा डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम तथा प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने सभी प्रोन्नत अधिकारियों एवं कार्मिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की कि सभी प्रोन्नत अधिकारी एवं कार्मिक अपनी नई जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा एवं दक्षता के साथ निर्वहन करते हुए यूजेवीएन लिमिटेड को ऊर्जा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए और अधिक मेहनत, लगन एवं समर्पण से कार्य करेंगे।

यूजेवीएन लिमिटेड परिवार की ओर से सभी पदोन्नत अधिकारियों एवं कार्मिकों को उज्ज्वल भविष्य तथा नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।

 

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News