
इस वर्ष “Yoga for Healthy Ageing” रही थीम: स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग के महत्व को करती रेखांकित
उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साह, सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक वातावरण के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम “Yoga for Healthy Ageing” रही, जो स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग के महत्व को रेखांकित करती है।
इस अवसर पर यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए योग जैसी पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को विज्ञान-आधारित जनकल्याणकारी पहलों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून के योग विशेषज्ञ डॉ. अनिल थपलियाल ने प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। पूरा सत्र सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक सजगता और आंतरिक संतुलन से परिपूर्ण रहा। इस दौरान यूकॉस्ट के वैज्ञानिक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
