19.7 C
Dehradun
Monday, February 16, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारमुख्य सचिव ने सचिवालय परिसर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा: अनुभागों का...

मुख्य सचिव ने सचिवालय परिसर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा: अनुभागों का किया निरीक्षण

 

मुख्य सचिव आनंद  वर्द्धन ने आज सचिवालय परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सचिवालय की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया, साथ ही अनुभागों के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि पुरानी फाइलों से पटे पड़े अनुभागों में फाइलों की छंटनी weed out कराई जाए ।

 

मुख्य सचिव ने कहा की फाइलों के वीडिग प्रक्रिया के नियम को पुनः प्रसारित कर सभी अनुभागों में फाइलों की वीडिंग एक माह के अंदर अनिवार्य रूप से कर ली जाए । उन्होंने सचिव सचिवालय प्रशासन को शीघ्र ही रिकॉर्ड रूम के लिए स्थान चिन्हित कर यथोचित रिकॉर्ड रूम तैयार करने के निर्देश दिए। जिसमें weed out के बाद आवश्यक फाइलों को व्यवस्थित रूप से रखा जा सके।

मुख्य सचिव ने ऐसे कुछ अनुभागों, जिनके विभिन्न अनुभाग एक की कक्ष में संचालित हो रहे, पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने सचिवालय परिसर में 10 से 12 अनुभागों के लिए तत्कालीन रूप से पोटा केबिन भवन की व्यवस्था सुनिश्चित कर अनुभागों को स्थानांतरित किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने सचिवालय परिसर के अंतर्गत अनुभागों का निरीक्षण रोस्टर पुनः प्रस्तावित किए जाने के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय भी के भीतर अधिकारियों द्वारा अपने अनुभागों का निरीक्षण आवश्यक रूप से कर लिया जाए। उन्होंने सचिवालय परिसर के अंतर्गत सभी भवनों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता 20 सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिये ।
इस अवसर पर सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News