आज स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जॉली ग्रांट के सातवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। दीक्षांत समारोह में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए । पदक पाने वालों में अधिकांश संख्या बालिकाओं की होने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और इसे नारी सशक्तिकरण का प्रतीक बताया।
राज्यपाल ने कहा कि एक बहुत बड़ा परिवर्तन है जो दर्शाता है कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परचम लहरि रही है। महिलाएं राष्ट्रीय निर्माण में अपनी सशक्त भूमिका निभा रही है। प्रगति और विकास की राह में सबसे आगे महिलाएं खड़ी है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि मानवता की सेवा करना हर इंसान का कर्तव्य है। आपकी शिक्षा केवल नौकरी पाने तक सीमित नहीं है , यह समाज की सेवा करने का एक सशक्त माध्यम भी है । उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि आप चाहे किसी भी क्षेत्र में काम करें, अपनी जड़ों को ना भूले। उन्होंने कहा कि यह समय हमारे देश के युवाओं के लिए अपार संभावनाओं का है। आपके सामने चुनौतियां हैं लेकिन साथ ही एक अवसर भी है। राज्यपाल ने कहा कि आज भारत विज्ञान, तकनीक , शिक्षा और कई अन्य क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है। इस गौरवशाली यात्रा में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका आप जैसे युवाओं की होगी, जो इन क्षेत्रों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्र के विकास में अपना अमूल्य योगदान देने को तत्पर है। आज का युग टेक्नोलॉजी का युग है जहां तकनीक तेजी से बदल रही है, चिकित्सा क्षेत्र में आप कई अन्य क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है। इस गौरवशाली यात्रा में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका आप जैसे युवाओं की होगी, जो इन क्षेत्रों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्र के विकास में अपना अमूल्य योगदान देने को तत्पर है। आज का युग टेक्नोलॉजी का युग है, जहां तकनीक तेजी से बदल रही है। चिकित्सा के क्षेत्र में आप तकनीक के सही उपयोग के न केवल अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि मानवता की सेवा करते हुए देश की प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
राज्यपाल ने नई तकनीक के प्रयोग पर बल देते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई, डाटा साइंस, रोबोटिक जैसे नई तकनीक का ज्ञान युवाओ के लिए अत्यंत आवश्यक है। इन तकनीकों को अपने से नौकरियां और उद्योगों के नए अवसर तेजी से विकसित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें नई तकनीक को अपने जीवन में आत्मसात कर अपने कौशल क्षमताओं को सशक्त करना चाहिए।