Homeराज्य समाचारउत्तराखंडस्वच्छता अभियान 6.0 में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 10 पर्यावरण मित्र सम्मानित

स्वच्छता अभियान 6.0 में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 10 पर्यावरण मित्र सम्मानित

 

स्वच्छता के सिपाहियों का सम्मान, नगर निगम के 10 पर्यावरण मित्रों को मिला सम्मान

स्वच्छ दून के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले पर्यावरण मित्रों का सम्मान
सफाई कर्मियों के योगदान को मिला सम्मान, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर किया प्रोत्साहित

केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा ‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के तहत पर्यावरण मित्र सम्मानित

देहरादून, 30 अक्टूबर 2026:सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रादेशिक कार्यालय, केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा नगर निगम प्रेक्षागृह में देशव्यापी ‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, साफ-सफाई, स्वास्थ्य-रक्षा और एक स्वस्थ कार्य-वातावरण बनाए रखने के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों को सम्मानित करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम देहरादून के आयुक्त अलोक कुमार पांडेय ने की। इस अवसर पर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद शुक्ला, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सुनील कुमार खैरवाल और सचिव धीरज भारती विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इनके साथ ही केंद्रीय संचार ब्यूरो और नगर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
पीआईबी देहरादून के मीडिया संचार अधिकारी एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून के कार्यक्रम अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ कार्य-वातावरण को प्रोत्साहित करना ही इस आयोजन का मुख्य ध्येय है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वच्छता अपनाकर ही एक स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है और इसके लिए हर नागरिक को अपनी व्यक्तिगत भूमिका निभानी होगी।
समारोह के दौरान देशव्यापी ‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों को स्वच्छता अभियान के लक्ष्यों में सक्रिय रूप से योगदान देने और दैनिक जीवन में स्वच्छता संबंधी आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले पर्यावरण मित्रों में विकास (वार्ड संख्या: 86 सेवलाकला), ऋषिपाल (वार्ड संख्या: 12 किशननगर), रामचन्द्रा (वार्ड संख्या: 87 पित्थूवाला), सुशील (वार्ड संख्या: 21 एम०के०पी०), रेनू (वार्ड संख्या: 21 एम०के०पी०), प्रवीण (वार्ड संख्या: 21 एम०के०पी०), अनिल (वार्ड संख्या: 10 डोभालवाला), सुरेश (वार्ड संख्या: 10 डोभालवाला), अजय (वार्ड संख्या: 11 विजय कालोनी) और रामदास (वार्ड संख्या: 89 मेहुंवाला) प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News