Homeराज्य समाचारउत्तराखंडबड़ी खबर: बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश: दुर्घटना में सभी छह...

बड़ी खबर: बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश: दुर्घटना में सभी छह की मौत, पायलट समेत सभी के शव बरामद

दुर्गम पहाड़ियों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर हादसे के सभी छह शव मिले

हैलीकॉप्टर हादसा: छह लोगों की मौत की पुष्टि, शवों को सड़क मार्ग तक लाने में जुटी टीमें

हादसे के बाद युद्धस्तर पर रेस्क्यू, पायलट सहित सभी छह के शव बरामद

जोशीमठ। खराब मौसम में बदरीनाथ धाम से लौटते समय चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।
शाम 5 बजे हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट सहित सभी छह श्रद्धालुओं के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस, एसडीआरएफ एवं सेना की संयुक्त टीमें घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं। सभी शवों को दुर्गम घटनास्थल से सड़क मार्ग तक लाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
सीएम धामी ने कहा कि वे स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं। दुर्घटना के कारणों की भी पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे मौसम में हेलीकॉप्टर उड़ान पर भी सवाल उठ रहे हैं। यह सब घोर लापरवाही मानी जा रही है।

बदरीनाथ से देहरादून आ रहा ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर शुक्रवार को ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान लापता हो गया। हेलीकॉप्टर से संपर्क टूटने के साथ ही ट्रैकिंग सिस्टम ने भी उसकी लोकेशन बताना बंद कर दिया। कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर भारतीय सेना, जिला प्रशासन और एसडीआरएफ ने तलाशी एवं बचाव अभियान शुरू किया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे। हादसे में सभी की मृत्यु हो गई। खराब मौसम बारिश का होने और चेतावनी जारी होने के बाद भी जबरन उड़ान भरी गई जिससे सवालिया निशान खड़े होते है।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूसीएडीए) की 30 अक्टूबर की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हेलीकॉप्टर VT-HCX ने बदरीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए दोपहर करीब 1:14 बजे उड़ान भरी थी। ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया। इसके बाद ट्रैकिंग सिस्टम भी उसकी लोकेशन पता नहीं कर सका। कई घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार एसडीआरएफ एवं पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी शवों को बरामद किया।

मृतकों का नाम

हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन हिमांशु सभरवाल (48), दिल्लीके थे। उनके अलावा पांच यात्री सवार थे। इनमें प्रथापा (41), अरुण (44), वीपी शंकर गौड़ा (39), सुधीर के (50) और एचएस नटराज (51) शामिल हैं। सभी यात्री पुरुष हैं और कर्नाटक के बताए गए हैं।

 

 

 

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News