जनता से शालीन व्यवहार और लंबित शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता : जया बलोनी
रानीपोखरी थाने के निरीक्षण में सख्त दिखीं एसपी जया बलोनी, एक साल से लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर




*निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई उच्चकोटी की रखने के दिये निर्देश।*
*लम्बित प्रार्थना पत्रों/विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिये निर्देश, अनावश्यक रूप से प्रार्थना पर्त्रों को लम्बित न रखने की दी हिदायत।*
*ड्यूटी के दौरान सभी कर्मियो को अपना व्यवहार मर्यादित रखते हुए कर्तव्यों के पूर्ण निष्ठा से निर्वहन किये जाने हेतु किया निर्देशित*
आज दिनांक: 19-11-2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण-प्रथम देहरादून श्रीमती जया बलोनी द्वारा थाना रानीपोखरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया, जिसमें महोदया द्वारा निम्नवत निरीक्षण व समीक्षा की गयी –
निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा थाना व चौकी पर तैनात समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण का सम्मेलन लेकर सभी की व्यक्तिगत/विभागीय समस्या की जानकारी ली गयी। थाना व चौकी पर तैनात समस्त अधिकारी/कर्मचारी-गणों डयूटी व पुलिस द्वारा की जाने वाली विभिन्न कार्यवाही के सम्बन्ध मे भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
महोदया द्वारा थाना रानीपोखरी पर नियुक्त समस्त विवेचको का आदेश कक्ष लिया गया, इस दौरान थाना रानीपोखरी पर लम्बित विवेचनाओं एवं विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों के लम्बित रहने के कारणों के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए निर्धारित अवधि में जांच कर उनके विधिक निस्तारण करने के भी निर्देश दिये गये, साथ ही थाने पर एक वर्ष से लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण/अनावरण व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु सम्बन्धित विवेचकों से मुकदमों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेकर विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण-प्रथम(ऋषिकेश) देहरादून, द्वारा थाना रानीपोखरी के अर्द्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान थाने पर नियुक्त समस्त अधि0/कर्म0गण को अनुशासन में रहकर जनता के मध्य उच्चकोटि व्यवहार रखते हुए डयूटी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा अभिलेखों का रखरखाव, थाना परिसर मे उचित साफ-सफाई तथा अभिलेखों को अध्यावधिक करने हेतु अधीनस्थों को निर्देशित किया गया। साथ ही थाना स्तर पर लम्बित मालो व वाहनो के लम्बित रहने के कारणों की जानकारी करते हुए उनके समयबद्ध विधिक निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही एमवी एक्ट/पुलिस अधिनियम एवं अन्य चालानी कार्यवाही मे वृद्धि किये जाने करने हेतु निर्देशित किया गया तथा ड्यूटी व चौकिंग के दौरान आमजन मानस के साथ शालीनता व अच्छा व्यावहार रखने तथा पीड़ितों को नियमानुसार शत-प्रतिशत सहायता प्रदान किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया ।
इसके अतिरिक्त सीसीटीएनएस से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा करते हुए 1930, सीएम हेल्पलाइन तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों/शिकायती पत्रों की अध्यतन स्थिती की जानकारी कर उनके लम्बित रहने के कारणों की समीक्षा करते हुए उनके समयबद्ध निस्तारण तथा अनावश्यक रूप से प्रार्थना पत्रों को लम्बित नहीं रखे जाने हेतु सभी अधीनस्थों को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश, प्रभारी निरीक्षक थाना रानीपोखरी तथा थाने पर नियुक्त अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

