Homeराज्य समाचारउत्तराखंडइंदिरा गांधी जयंती पर वैभव वालिया ने कराया महिला क्रिकेट टूर्नामेंट: ‘इंदिरा...

इंदिरा गांधी जयंती पर वैभव वालिया ने कराया महिला क्रिकेट टूर्नामेंट: ‘इंदिरा कप’ में दिखा खिलाड़ियों का उत्साह

इंदिरा गांधी की जयंती पर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, खेल के जरिए महिला सशक्तिकरण का संदेश

‘इंदिरा कप’ महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, वैभव वालिया ने महिलाओं को दिया प्रोत्साहन

देहरादून। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया द्वारा धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कारगी चौक स्थित टाइटन टर्फ में ‘इंदिरा कप’ महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

इस आयोजन का उद्देश्य इंदिरा गांधी जी के विचारों, उनके साहस, नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण को स्मरण करने के साथ-साथ महिलाओं को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना एवं उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना था।

टूर्नामेंट में महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और खेल भावना, टीमवर्क तथा आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों का जोश और उत्साह देखने लायक रहा।

इस अवसर पर वैभव वालिया ने कहा कि इंदिरा गांधी जी का जीवन साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और देश के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है। उनकी जयंती को महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को समर्पित करते हुए इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल सम्मान देने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व करने के समान अवसर भी प्रदान किए जाने चाहिए। खेल महिलाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

वैभव वालिया ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा में महिलाओं और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे, ताकि प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलें और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा मजबूत हो।

मैच में आरती, स्वाति, रिहाना परवीन, नीना थापा, मीरा, राधा सहित फ्यूचर एरा स्कूल की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News