Homeराज्य समाचारउत्तराखंडश्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर जगमगाया इंजीनियर्स एनक्लेव, श्रद्धालुओं ने लिया दिव्य झांकियों का...

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर जगमगाया इंजीनियर्स एनक्लेव, श्रद्धालुओं ने लिया दिव्य झांकियों का आनंद

इंजीनियर्स एनक्लेव में भव्य जन्माष्टमी, 250 मीटर लंबे मार्ग पर सजीं आकर्षक झांकियां

देहरादून। जीएमएस रोड स्थित इंजीनियर्स एनक्लेव के श्री रामकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। धर्मार्थ समिति इंजीनियर्स एनक्लेव की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लिया।

मंदिर परिसर और करीब 250 मीटर लंबे मंदिर मार्ग को आकर्षक सजावट एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। मार्ग पर भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं के साथ बाहुबली हनुमान, कृष्ण-सुदामा, शंकर-पार्वती, भगवान विष्णु, काली माता और श्रीकृष्ण जन्म से जुड़ी भव्य झांकियां सजाई गईं। झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

धर्मार्थ समिति के उपाध्यक्ष मनीष तायल ने बताया कि कॉलोनीवासियों के सहयोग और श्रद्धालुओं की सहभागिता से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष अखिल कौशिक, सचिव सी.एम. गर्ग, सह-सचिव एस.के. मित्तल, कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल सहित मंदिर के अन्य सदस्यों ने व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

आयोजन समिति ने जन्माष्टमी समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन स्वर्णा क्रिएशंस इवेंट मैनेजमेंट द्वारा किया गया।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News