
श्रीनगर पुलिस और CIU की संयुक्त कार्रवाई, तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी सीज; 336 पव्वे शराब बरामद
डिक्की खोलते ही निकला शराब का जखीरा, श्रीनगर पुलिस ने तस्कर को दबोचा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में कोतवाली श्रीनगर पुलिस एवं CIU टीम द्वारा संयुक्त रूप से डैम कॉलोनी तिराहा, श्रीकोट NH-07 पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान स्विफ्ट कार संख्या UK07FX-7379 को रोककर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की से McDowells No-1 Select Whisky 180 ML– 06 पेटी (288 पव्वे), Soulmate Black Special Whisky 180 ML–01 पेटी (48 पव्वे) कुल 07 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके से शराब तस्कर सचिन पंवार को मय वाहन गिरफ्तार करते हुए स्विफ्ट कार UK07FX-7379 को सीज किया गया।पुलिस द्वारा शराब तस्करी के स्रोत और तस्करी चेन के विषय में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली श्रीनगर में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कर को भी पुलिस द्वारा सीज किया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
सचिन पंवार पुत्र मनोज सिंह पंवार, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम ग्वोस्तू, पोस्ट लंग्वाल्योंबगड़, पट्टी चलणस्यूं, थाना श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
*पुलिस टीम*
उ0नि0 राजेश असवाल
हे0का0 90 चरण सिंह
हे0का0 127 हरीश लिंगवाल
हे0का0 82 मनोज- CIU
कानि0 377 मुकेश- CIU
