शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर महंत देवेंद्र दास महाराज से धस्माना की विस्तृत चर्चा
श्री दरबार साहिब में धस्माना ने टेका माथा, अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की
*प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर हुई विस्तृत चर्चा, गौशाला और लंगर हॉल का भी किया निरीक्षण*
देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य *श्री सूर्यकांत धस्माना* ने आज देहरादून के प्रसिद्ध आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक तीर्थस्थल *श्री झंडा साहेब, श्री दरबार साहिब* पहुंचकर झंडे जी पर माथा टेका और दरबार साहिब के सज्जादानशीन *परम पूज्य महंत श्री देवेंद्र दास जी महाराज* से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मुलाकात में उत्तराखंड के दो महत्वपूर्ण विषयों — *शिक्षा और स्वास्थ्य* — पर विस्तृत चर्चा हुई।
महंत जी ने जानकारी दी कि *श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कैंसर विभाग का रेडिएशन ब्लॉक अंतिम चरण में है* और पूरा होते ही कैंसर उपचार विभाग पूर्ण रूप से संचालित होगा। उन्होंने कैंसर के तेजी से बढ़ने पर चिंता व्यक्त करते हुए खान-पान में मिलावट और यूरिया व पेस्टीसाइड के अत्यधिक उपयोग को बड़ा कारण बताया।
*श्री धस्माना ने* कहा कि, *”जो काम स्वास्थ्य व शिक्षा में सरकारें नहीं कर पा रही हैं, वह कार्य श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व एसजीआरआर संस्थान कर रहे हैं।”*
इस दौरान *श्री धस्माना ने दरबार साहिब की गौशाला का भी भ्रमण किया, जहां उन्होंने हाल ही में पधारी गिर नस्ल की गायों को देखा* और गौ-सेवा के इस कार्य की सराहना की। साथ ही उन्होंने *दरबार साहिब के लंगर हॉल का निरीक्षण* भी किया और वहां चल रही निशुल्क अन्न-सेवा व्यवस्था को मानवता की सच्ची सेवा बताया।
इस अवसर पर *श्री अमित धवन* भी उपस्थित रहे।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड

