हरिद्वार: राष्ट्रीय भागवत परिवार द्वारा अध्यक्ष कुलवंत चड्ढा की अध्यक्षता में 11 निर्धन कन्याओं का दो दिवसीय विवाह समारोह संपन्न हुआ। 3 नवंबर को मेहंदी-हल्दी के बाद आज विधि-विधान से फेरे और विदाई संपन्न कराई गई। कार्यक्रम में रानीपुर विधायक आदेश चौहान, समाजसेवी विशाल गर्ग, उद्योगपति जगदीश लाल पाहवा, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री राजकुमार भट्ट हरिद्वार और मंडल मंत्री, समाज सेविका रिया नैथानी (देहरादून) बतौर अतिथि शामिल हुए और नवजोड़ों को आशीर्वाद दिया। महामंत्री, मंत्री, संयोजक सह संयोजक, भागवत परिवार, चड्ढा परिवार व पूरी कार्यकारिणी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




