Homeराज्य समाचारउत्तराखंडसाउथेम्प्टन यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सतपाल महाराज से की मुलाकात: उत्तराखंड पर्यटन...

साउथेम्प्टन यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सतपाल महाराज से की मुलाकात: उत्तराखंड पर्यटन की की सराहना

 

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात, भारतीय संस्कृति और होमस्टे मॉडल की ली जानकारी

देहरादून, 15 सितंबर: साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय, लंदन के छात्र-छात्राओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के इंडिया सेंटर के प्रथम चेयर ऑफ इंडिया स्टडीज एवं विजिटिंग प्रोफेसर चंद्र प्रकाश कांडपाल के नेतृत्व में प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से उनके कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड में पर्यटन विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा अपने सुझाव भी साझा किए।


‘इंडिया एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम’ के तहत भारत भ्रमण पर आए इस दल ने देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा करने के बाद उत्तराखंड पहुंचकर यहां की संस्कृति, पर्यटन और जीवन शैली को करीब से जाना।
इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य के कारण विश्वभर के पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार होमस्टे, इको टूरिज्म और एस्ट्रो टूरिज्म को बढ़ावा देकर पर्यटन को नई दिशा दे रही है।

महाराज ने प्रतिनिधिमंडल को ऋषिकेश स्थित बीटल्स आश्रम, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क सहित राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी भी दी। उन्होंने विश्वास जताया कि यहां का अनुभव छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड का सांस्कृतिक दूत बनाकर दुनिया तक इसकी विशेषताओं को पहुंचाने के लिए प्रेरित करेगा।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने भारतीय संस्कृति, पारंपरिक भोजन, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और यहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए अपने अनुभव साझा किए।
इस दौरान कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अमित कुमार और प्रोफेसर साबू पदम दास भी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News