Homeराज्य समाचारस्मार्ट मीटरों की जांच और विवादित बिजली बिलों पर रोक की मांग:...

स्मार्ट मीटरों की जांच और विवादित बिजली बिलों पर रोक की मांग: कांग्रेस ने ऊर्जा विभाग को सौंपा ज्ञापन

स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिजली बिलों पर कांग्रेस का विरोध, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष जांच एवं विवादित विद्युत बिलों पर रोक की मांग को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक ऊर्जा विभाग से की मुलाकात

देहरादून:-12 अगस्त 2026 उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रितेश छैत्री के नेतृत्व में आज कैंट विधानसभा देहरादून क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल निदेशक, ऊर्जा विभाग एवं उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, देहरादून से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।


प्रतिनिधिमंडल ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को आ रही विभिन्न समस्याओं एवं अचानक अत्यधिक विद्युत बिल आने की शिकायतों को गंभीरता से उठाया। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि लगाए गए स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराई जाए तथा जिन उपभोक्ताओं के विद्युत बिल अचानक अत्यधिक बढ़ गए हैं, उनके मीटर एवं विद्युत आपूर्ति की जांच कर आवश्यक सुधार किया जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख रूप से निम्न मांगें रखीं—
2-जिन स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं में शिकायतें एवं असंतोष है, उनकी निष्पक्ष जांच कर आवश्यकतानुसार उन्हें हटाकर नए मीटर लगाए जाएं।
2-नए लगाए गए इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट मीटरों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तकनीकी जांच सुनिश्चित की जाए।
3-जिन उपभोक्ताओं के विद्युत बिल अचानक अत्यधिक बढ़े हैं, उनके मीटर एवं विद्युत खपत की जांच कर बिलों में आवश्यक सुधार किया जाए।
4-मीटर की जांच पूरी होने तक गलत एवं विवादित विद्युत बिलों की वसूली पर रोक लगाई जाए।
4-दोषपूर्ण मीटरों को तत्काल बदला जाए तथा उपभोक्ताओं से अतिरिक्त वसूली गई राशि का समायोजन अथवा वापस भुगतान किया जाए।
5-उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग एवं विद्युत बिल की गणना से संबंधित पूरी जानकारी पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जाए।
6-स्मार्ट मीटर लगाए जाने से पूर्व उपभोक्ताओं को इसकी प्रक्रिया, नियमों एवं बिल निर्धारण की व्यवस्था की स्पष्ट जानकारी दी जाए।
रितेश छैत्री ने कहा कि बिजली उपभोक्ता किसी भी स्थिति में अनावश्यक आर्थिक बोझ का शिकार नहीं होना चाहिए। यदि स्मार्ट मीटर अथवा बिलिंग व्यवस्था में तकनीकी खामी के कारण उपभोक्ताओं को अधिक बिल प्राप्त हो रहे हैं तो ऊर्जा विभाग को तत्काल इसकी जांच कर राहत प्रदान करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपभोक्ताओं के अधिकारों और उनके हितों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी तथा स्मार्ट मीटरों और विद्युत बिलों से संबंधित शिकायतों का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित कराने के लिए विभाग के समक्ष इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ऊर्जा विभाग से मांग की कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए।
रितेश छेत्री (प्रदेश सचिव उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी)
संजय शर्मा ,राजीव पुंज
अनुराग गुप्ता ,चरणजीत कौशल,प्रमोद गुप्ता
राजेश शर्मा ,दीवान बिष्ट
मुकेश चौहान ,राम कुमार थपलियाल ,अनिल नेगी
अनिल बस्नेत,राजेंद्र धवन
विजय शाही ,कासिम चौधरी
बबलू,संजय शर्मा
मोहित मेहता,राजीव,प्रजापति
सतीश कुमार,गौरव वर्मा
मेहताब आलम,नितिन रावत
अरुण सिंह आदि उपस्थित थे।
(रितेश छैत्री)
सचिव उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News