Homeराज्य समाचारउत्तराखंडअमित शाह के देहरादून कार्यक्रम को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने संभाली...

अमित शाह के देहरादून कार्यक्रम को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने संभाली कमान: कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान

अमित शाह के स्वागत में जुटेगी मसूरी विधानसभा, गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर भाजपा की तैयारी तेज, गणेश जोशी ने की बैठक

*केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित उत्तराखण्ड दौरे को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक, कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का किया आह्वान

देहरादून, 02 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आगामी 06 नवंबर 2026 को प्रस्तावित उत्तराखण्ड दौरे के संबंध में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून में प्रस्तावित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटें और अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी विनय गोयल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राजीव गुरुंग, सुरेंद्र राणा, निरंजन डोभाल, संध्या थापा सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News