19.7 C
Dehradun
Monday, February 16, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारसिख धर्म के प्रमुख आस्था के केंद्र पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड...

सिख धर्म के प्रमुख आस्था के केंद्र पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट आज विधि विधान से खुले श्रद्धालुओं के लिए

शनिवार को गोविंदघाट गुरुद्वारे से ‘पंच प्यारों’ की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था भारी पुलिस सुरक्षा, बैंड-बाजों की धुन और पवित्र निशान साहब के साथ हेमकुंड साहिब के लिए हुआ था रवाना

चमोली। सिख धर्म के आस्था के प्रमुख केंद्र और पवित्र तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब जी के कपाट आज विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इसी के साथ श्री हेमकुंड साहिब की वार्षिक यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है।

कपाट खुलने की प्रक्रिया के तहत शनिवार को गोविंदघाट गुरुद्वारे से ‘पंच प्यारों’ की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था भारी पुलिस सुरक्षा, बैंड-बाजों की धुन और पवित्र निशान साहब के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ था। इस जत्थे ने रात्रि विश्राम घांघरिया गुरुद्वारे में किया।

आज प्रातः यह जत्था जयकारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए आगे बढ़ा और प्रातः शुभ मुहूर्त में श्री हेमकुंड साहिब के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिए गए। सिख आस्था की इस प्रमुख स्थल के साथ ही हिंदुओं की आस्था के प्रतीक लोकपाल मंदिर (लक्ष्मण मंदिर) के कपाट भी विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जनपद चमोली पुलिस द्वारा पुख़्ता इंतजाम किए गए हैं। हेमकुंड साहिब यात्रा के मार्ग के मुख्य पड़ाव पर विशेष रूप से एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई है। चमोली पुलिस ने हेमकुंड साहिब और चारधाम यात्रा पर पधारे सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटनों का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके सफल, सुखद और सुरक्षित यात्रा के प्रति अपनी तत्परता एवं प्रतिबद्धता दोहराई है। इस अवसर पर हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा जी द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए थानाध्यक्ष श्री विनोद रावत और चौकी प्रभारी घांघरिया अमनदीप सिंह को सम्मानित किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News