हरिद्वार में महाराजा अग्रसेन अग्रवाल आश्रम ट्रस्ट के 50वें स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने ट्रस्ट द्वारा नवनिर्मित भवन किया शुभारंभ
महाराजा अग्रसेन का संपूर्ण जीवन जन सेवा, सत्कर्म और समाज कल्याण के लिए रहा समर्पित- सीएम धामी
हरिद्वार । आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार में महाराजा अग्रसेन अग्रवाल आश्रम ट्रस्ट के गौरवमयी 50वें स्थापना दिवस समारोह मैं सम्मिलित हुए। सीएम धामी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर महाराजा अग्रसेन अग्रवाल आश्रम ट्रस्ट के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने महाराजा अग्रसेन द्वारा सामाजिक समरसता, सेवा और सद्भावना के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा शिक्षा, सेवा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किया जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय है। सीएम धामी ने सेवा एवं समर्पण के प्रतीक महाराज अग्रसेन को नमन करते हुए सभी को महाराजा अग्रसेन अग्रवाल आश्रम ट्रस्ट के 50 वर्ष के गौरवपूर्ण यात्रा पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्रवाल आश्रम ट्रस्ट द्वारा पिछले 50 वर्षों से समाज सेवा, धार्मिक जागरण, सांस्कृतिक संरक्षण, मानव कल्याण से जुड़े कार्यों को समर्पित भाव से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस भवन का आज लोकार्पण हुआ उसके भव्य घाट , आध्यात्मिक साधना का प्रमुख केंद्र बनेंगे एवं सामाजिक एकता को दर्शाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की एकता अखंडता का और सामाजिक समरसता पर किसी भी प्रकार की कोई आच नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ट्रस्ट हरिद्वार के साथ वृंदावन में भी आधुनिक भवन और सत्संग हॉल का सफल संचालन कर रहा है। अनेक लोग ट्रस्ट के संचालन में अपना योगदान दे रहे हैं , साथ ही अयोध्या में भी ट्रस्ट द्वारा आधुनिक सुविधा से युक्त आश्रम का निर्माण कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन भारतीय समाज के ऐसे आदर्श नायक थे जिनका संपूर्ण जीवन जन सेवा, सत्कर्म और समाज कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उन्हें सदैव समाज के हित को प्राथमिकता देते हुए जनकल्याण के लिए कार्य किया।
सीएम धामी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने एक ईंट , एक रुपया का जो मंत्र दिया था वह आर्थिक सहयोग का प्रतीक एवं सामाजिक एकता , समानता, सामूहिक उत्तरदायित्व, समरसता का जीवंत उदाहरण है। महाराज के आदर्शों को आधार बनाकर अग्रवाल समाज ने सदैव इसी निष्ठा व प्रतिबद्धता के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अग्रवाल समाज ने कोविड महामारी, केदारनाथ आपदा एवं हर विपरीत समय में आगे बढ़कर सेवा का काम किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में समाज, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में कई कार्य किया जा रहे हैं। वोकल फार लोकल, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसे अनेक पहल के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के सर्वप को साकार करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने राज्य में अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं और नीतियों को सफलतापूर्वक लागू किया है। जिससे राज्य में समग्र विकास सुनिश्चित हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उत्तराखंड के सांस्कृतिक मूल्यों एवं डेमोग्राफी को संरक्षित रखने के प्रति भी पूर्ण रूप से संकल्पबद्ध है और इसी संकल्प को प्रदेश में विभिन्न घृणत मानसिकताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में एक सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून भी लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जहां पर राज्य की कुल जनसंख्या के लगभग 10 गुना लोग राज्य में घूमने के लिए आते हैं, इसलिए आने वाले व्यक्तियों की संख्या के आधार पर ही विभिन्न अवस्थापना एवं विकास सुविधाओं हेतु नीति आयोग में प्रमुखता से बात रखी गई है।
इस दौरान सांसद सोनीपत सतपाल ब्रह्मचारी , पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक मदन कौशिक, महापौर किरण जैसल, महाराजा अग्रसेन आश्रम ट्रस्ट के प्रधान गणपत लाल गोयल , महामंत्री दीवान चंद्र गुप्ता , कुलपति महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी डॉक्टर नंदकिशोर गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विधायक आदेश चौहान, जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह एसपी आदि अन्य लोग मौजूद रहे।