
निर्माणाधीन साइंस सिटी का मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया निरीक्षण: गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर
रोबोटिक्स, AI और स्पेस टेक्नोलॉजी से लैस होगी देहरादून की साइंस सिटी
दिनांक 25 अगस्त 2026 को माननीय मंत्री विज्ञान प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज तथा परिवहन, ने उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (यूकॉस्ट ), विज्ञान धाम का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने निर्माणाधीन ‘साइंस सिटी’ (UCOST), देहरादून का भी विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया एवं विभागीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। साथ ही उन्होंने साइंस सिटी के निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्माण कार्य को तय समयसीमा और उच्चतम गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए





माननीय मंत्री जी ने सूचना प्रौद्योगिकी और परिवहन विभाग की विभिन्न लोक जनकल्याणकारी योजनाओं को पॉडकास्ट के माध्यम से सबको अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने विज्ञान वाणी 88.8 ऍफ़ एम् के माध्यम से प्रदेश की सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने विज्ञान जनसंचार के क्षेत्र में विज्ञान वाणी पहल की प्रसंशा की और इसे जनोपयोगी बताया। उन्होंने यूकॉस्ट के अधिकारीयों के साथ एक समीक्षा बैठक की और परिषद् की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ल उन्होंने कहा की माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार उत्तराखंड को देश के प्रमुख विज्ञान , प्रौद्योगिकी , नवाचार और सूचना प्रौद्योगिकी के हब के रूप में विकसित करने के लिए उत्तराखंड सरकार निरंतर संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा साइंस सिटी केवल एक ढांचा नहीं, बल्कि हमारी नई पीढ़ी और युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने वाला केंद्र बनेगी।
यहाँ प्रदेश के युवाओं और छात्र-छात्राओं के लिए रोबोटिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता , स्पेस टेक्नोलॉजी (एस्ट्रोनॉमी) और आधुनिक नवाचार प्रयोगशालाओं जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। हमारा उद्देश्य किताबों से आगे बढ़कर व्यावहारिक गतिविधियों (Hands-on Learning) और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है, ताकि उत्तराखंड का युवा अनुसंधान और स्वरोजगार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर सके। इस अवसर पर यूकोस्ट (UCOST) के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) दुर्गेश पंत ने उन्हें परिषद् के विभिन्न संभागों और आगामी गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर परिषद् के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
