Homeराज्य समाचारसंत रविदास की 650वीं जयंती पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ में शामिल हुए...

संत रविदास की 650वीं जयंती पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ में शामिल हुए सीएम धामी

संत रविदास के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं: मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ की प्रदेश कार्यशाला में प्रतिभाग किया। उन्होंने संत रविदास को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका जीवन समानता, सामाजिक न्याय, मानवता और समरसता का प्रेरक संदेश देता है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने, पारदर्शी रोजगार और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ‘समरसता संकल्प अभियान’ के माध्यम से संत रविदास के समानता, प्रेम और भाईचारे के संदेश को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएं तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करें।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News