Homeराज्य समाचारउत्तराखंडएसएसपी देहरादून की मौजूदगी में पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड: उत्कृष्ट...

एसएसपी देहरादून की मौजूदगी में पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड: उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को किया सम्मानित

9 माह का कठिन प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी

पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी, 15 प्रशिक्षु आरक्षियों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
एसएसपी ने 15 नवआरक्षियों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
फैज आलम बने सर्वांग सर्वोत्तम कैडेट, पासिंग आउट परेड में मिला सम्मान

*एसएसपी देहरादून की गरिमामयी उपस्थिती में पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित की गई पासिंग आउट सेरेमनी*

*09 माह के कड़े प्रशिक्षण के उपरान्त पुलिस की मुख्य धारा में शामिल हुए 15 आरक्षी*

*प्रशिक्षण के उपरान्त उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को स्मृति चिन्ह देकर एसएसपी दून ने की उज्जवल भविष्य की करी कामना*

*सभी प्रशिक्षुओं को पूरी लगन एवं सत्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन की दिलाई शपथ*

*सेरेमनी के दौरान प्रशिक्षण के अन्तः कक्ष, बाहय कक्ष में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को एसएसपी देहरादून द्वारा ट्रॉफी देकर किया उत्साहवर्धन, थपथपाई पीठ।*

दिनांक 17-11-25 से प्रारम्भ हुए आरक्षी जनपदीय पुलिस के 09 माह के गहन प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरान्त आज दिनांक – 23/09/2026 को पुलिस लाइन देहरादून में उक्त प्रशिक्षण को पूर्ण करने वाले 15 प्रशिक्षु आरक्षियों की पासिंग आउट सेरेमनी का आयोजन किया गया। सेरेमनी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षुओ को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाई गई

प्रशिक्षण के दौरान सभी आरक्षियों को अन्त कक्ष प्रशिक्षण में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, विविध अधिनियम, भारतीय संविधान, पुलिस एवं समाज, मानव व्यवहार तथा मनोविज्ञान एवं व्यक्तित्व विकास, अपराध शास्त्र तथा थाना अभिलेख, पुलिस संगठन प्रशासन एंव पुलिस रेगुलेशन तथा बाहय कक्ष प्रशिक्षण में पदादि प्रशिक्षण, शस्त्र प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, पुलिस प्रशिक्षण पी0टी0/पी0ई0, योगा तथा यू0ए0सी0 आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

अन्त: कक्ष परीक्षाओं में रिक्रूट महिला आरक्षी अन्जुम निशा, बाहय कक्ष परीक्षाओं में रिक्रूट आरक्षी फैज आलम तथा सम्पूर्ण प्रशिक्षण के दौरान रिक्रूट आरक्षी फैज आलम सर्वांग सर्वोत्तम रहे। इसके अतिरिक्त रिक्रूट आरक्षी फैज आलम परेड कमाण्डर के रूप में भी नियुक्त रहे। परीक्षाओं एवं प्रशिक्षण में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को उनके कर्तव्यों की महत्वता समझाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

पासिंग आउट परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, समस्त आर0टी0सी स्टॉफ तथा प्रशिक्षण पास करने वाले सभी अभ्यर्थियों के परिजन मौजूद रहे।

*उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षी:-*

*01: अन्त: कक्ष में प्रथम:* रिक्रूट महिला आरक्षी अन्जुम निशा
*02: बाहय कक्ष में प्रथम:* रिक्रूट आरक्षी फैज आलम
*03: सम्पूर्ण प्रशिक्षण के दौरान सर्वांग सर्वोत्तम कैडैट:* रिक्रूट आरक्षी फैज आलम
*04: परेड कमाण्डर:* रिक्रूट आरक्षी फैज आलम

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News