Homeराज्य समाचारउत्तराखंडसंविधान दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: हजारों कार्यकर्ताओं के साथ निकाला...

संविधान दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: हजारों कार्यकर्ताओं के साथ निकाला संविधान रक्षा मार्च

भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का समापन:  संविधान रक्षा मार्च में उमड़ा कांग्रेस का हुजूम

संविधान बचाओ, देश बचाओ के नारे के साथ लोकभवन की ओर कूच, कांग्रेस ने दिखाया दम

संविधान दिवस के अवसर पर ’’संविधान रक्षा मार्च’’ के साथ सम्पन्न हुआ भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का पखवाड़ेभर चला हस्ताक्षर अभियान एवं संविधान बचाओ अभियान। ’’संविधान रक्षा मार्च’’ में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रतिभाग। संविधान की प्रस्तावना एवं संविधान की रक्षा की प्रतिज्ञा का किया पठन।

संविधान रक्षा मार्च में कार्यकर्ताओं का उत्साह राहुल गांधी जी की संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैः- कांग्रेस

देहरादून 26 नवम्बर
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेशभर में पखवाड़ेभर चलाया गया हस्ताक्षर अभियान आज संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित विशाल ’’संविधान रक्षा मार्च’’ के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में संविधान की प्रस्तावना एवं संविधान की तख्तियां लेकर भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, जनविरोधी नीतियों तथा संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद करते हुए लोकभवन की ओर कूच किया।
कार्यक्रम में पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, अनुषांगिक संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, एआईसीसी, पीसीसी सदस्यों तथा हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

कांग्रेस नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि जिस उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाये गये हस्ताक्षर अभियान तथा संविधान बचाओ-देश बचाओ अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया है, उससे निश्चित रूप से पार्टी संगठन को नई मजबूती मिली है। साथ ही यह भी स्पष्ट हुआ है कि कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की आम जनता का व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित संविधान बचाओ-देश बचाओ मार्च में कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार द्वारा चुनाव आयोग सहित देश की संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर सत्ता में बने रहने के प्रयासों के खिलाफ राहुल गांधी जी द्वारा लड़ी जा रही निडर और समझौताहीन लड़ाई में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की तानाशाही और हिटलरशाही नीतियों तथा संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ राहुल गांधी जी के नेतृत्व में जनहित की हर लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ता रहेगा।

कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा जिस प्रकार केन्द्रीय जांच एजेंसियों, चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हित साधने तथा सत्ता हासिल करने के लिए किया जा रहा है, वह देश के लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना पर सीधा हमला है। संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और स्वतंत्रता को कमजोर करने के प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती हैं। भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार में जनता की आवाज को दबाने और अपने हिटलरी फरमान थोपने का काम कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, समानता, स्वतंत्रता और न्याय की गारंटी है। कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा किसी भी कीमत पर संवैधानिक मूल्यों से समझौता नहीं करेगी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग से आज विपक्ष ही नहीं, बल्कि देश की आम जनता भी त्रस्त हो चुकी है। जनता अब भाजपा के कुशासन से मुक्ति चाहती है। कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी और संविधान, लोकतंत्र तथा आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष और अधिक तेज करेगी।
कार्यक्रम से पूर्व कांग्रेसजनों ने संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने संविधान की प्रस्तावना एवं संविधान की रक्षा की प्रतिज्ञा का पठन किया।
डॉ0 प्रतिमा सिंह
प्रदेश प्रवक्ता
मीडिया विभाग, उत्तराखंड

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News