Homeराज्य समाचारउत्तराखंडमाया देवी विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर जागरूकता रैली और सेमिनार: विद्यार्थियों...

माया देवी विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर जागरूकता रैली और सेमिनार: विद्यार्थियों ने दिया लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश

तिरंगा रैली और नुक्कड़ नाटक के जरिए संविधान, राष्ट्रीय एकता एवं मतदान के अधिकार के प्रति किया जागरूक
संविधान के आदर्शों को जीवन में अपनाने और जिम्मेदार नागरिक बनने का दिया संदेश

माया देवी विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन


*निकाली गई ‘संविधान जागरूकता तिरंगा रैली*’
*नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को संवैधानिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता एवं मतदान के अधिकार के प्रति किया जागरूक*

माया देवी विश्वविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर स्कूल ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज द्वारा *संविधान दिवस पर सेमिनार के साथ-साथ ‘संविधान जागरूकता तिरंगा रैली’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के मूल्यों, राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने तिरंगा लेकर जागरूकता रैली में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया*। रैली के माध्यम से संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। रैली के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक (स्किट) प्रस्तुत किया गया, जिसमें लोकतंत्र में मतदान के महत्व, नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा संवैधानिक मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की *वाइस प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) तृप्ति जुयाल सेमवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह संविधान में दिए गए अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी समझे*। युवाओं को संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।विश्वविद्यालय के *वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) आशीष सेमवाल ने कहा कि संविधान दिवस हमें अपने संवैधानिक अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है*। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र को मजबूत बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है और प्रत्येक योग्य नागरिक को अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करना चाहिए।
*स्कूल ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज के डीन डॉ. अनिल कुमार दीक्षित ने कहा कि विधि के विद्यार्थियों के लिए संविधान की समझ और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान अत्यंत आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर संवैधानिक अधिकारों, नागरिक जिम्मेदारियों और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर प्रदान करते हैं*।
कार्यक्रम का समापन संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने तथा एक जागरूक, जिम्मेदार और सशक्त लोकतांत्रिक समाज के निर्माण में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।
इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट प्रो डॉ तृप्ति जुयाल सेमवाल, वाइस चांसलर प्रो डॉ आशीष सेमवाल, रजिस्ट्रार श्रीमती अंबिका जुयाल, डीन एकेडमिक्स प्रो डॉ आर बी सिंह, प्रिंसिपल बीएड डॉ सीता जुयाल, डीन स्कूल ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज डॉ अनिल कुमार दीक्षित, कुमार मयंक, भावना अरोड़ा , छात्र उपस्थित थे।

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News