Homeराज्य समाचारउत्तराखंडसैन्यधाम की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए मंत्री गणेश जोशी ने...

सैन्यधाम की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश

सैन्यधाम में गुणवत्ता, साफ-सफाई और फिनिशिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

शहीदों के सम्मान स्थल सैन्यधाम की व्यवस्थाएं हों और बेहतर: गणेश जोशी

*सैन्यधाम में व्यवस्थाओं को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दिए आवश्यक निर्देश*

देहरादून 25 सितम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को सैन्यधाम का निरीक्षण कर वहां चल रहे निर्माण एवं रख-रखाव संबंधी कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सैन्यधाम की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने शौर्य स्तम्भ की साफ-सफाई, चारों ओर बने वृत्ताकार बेस एवं उचित फिनिशिंग कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने सैन्य धाम स्थित संग्रहालय की रेलिंग के खम्भों के बेस में लगे पत्थरों की फिनिशिंग कराने एवं आवश्यक मरम्मत एवं रख-रखाव के निर्देश दिए। साथ ही, शहीदों की नाम पट्टिकाओं को एक समान एवं एक लाइन में व्यवस्थित करने तथा उनकी रिफिनिशिंग एवं रख-रखाव का कार्य भी प्राथमिकता से करने को कहा। मंत्री ने सभागार की वॉल पैनलिंग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि पैनलिंग की स्थिति के अनुसार या तो उसे बदला जाए अथवा उसका रंग बदलकर सभागार को नया एवं बेहतर स्वरूप प्रदान किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सैन्यधाम से जुड़े सभी कार्यों में गुणवत्ता, साफ-सफाई और फिनिशिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सैन्यधाम उत्तराखण्ड के वीर सैनिकों और शहीदों के सम्मान का महत्वपूर्ण स्थल है, इसलिए यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर एवं गरिमापूर्ण वातावरण उपलब्ध होना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान सैनिक कल्याण विभाग के सचिव युगल किशोर पंत, निदेशक बिग्रेडियर डीएस बसेड़ा (सेनि), उपनल के एमडी बिग्रेडियर जेएनएस बिष्ट (सेनि) सहित सैनिक कल्याण, उपनल एवं पेयजल निगम के अधिकारीगण उपस्थित रहे।।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News