देहरादून कैंट में कांग्रेस ने तेज की चुनावी तैयारी, प्रेमनगर ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार
.
प्रेमनगर में कांग्रेस ने मजबूत किया संगठन, नौ नए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी



2027 में देहरादून कैंट में होगा सत्ता परिवर्तन, कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरेंगे – डॉ. जसविंदर सिंह गोगी
देहरादून, 21 नवंबर 2026। 21 देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रेमनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार एवं पुनर्गठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जितेंद्र तनेजा ने की।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए श्री रणजीत सिंह जी का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया गया। उन्हें प्रेमनगर ब्लॉक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही अन्य नए साथियों को भी संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किए गए।
नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
1. श्री रणजीत सिंह – ब्लॉक उपाध्यक्ष
2. श्री महेंद्र जी – महासचिव
3. श्री तक्ष जी – सचिव
4. श्री जीवन राम जी – सचिव
5. श्री राकेश गंभीर – सचिव
6. श्री प्रताप तलवार – सचिव
7. श्री मनीष चावला – महासचिव
8. श्री महेश खन्ना – सचिव
9. श्री मोहन जी – संगठन सचिव
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और नेतृत्व के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। दूसरी पार्टियों को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे साथी इस बात का प्रमाण हैं कि जनता अब भाजपा की जनविरोधी नीतियों से मुक्ति चाहती है।
डॉ. गोगी ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव देहरादून कैंट के राजनीतिक भविष्य की दिशा तय करेगा। भाजपा के कुशासन, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और क्षेत्र की लगातार अनदेखी से जनता त्रस्त है। अब देहरादून कैंट की जनता बदलाव के लिए तैयार है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर और बूथ-बूथ तक पहुंचकर जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगा।
उन्होंने कहा कि 2027 में देहरादून कैंट में परिवर्तन होकर रहेगा। इस बार चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि जनता के सम्मान, अधिकारों और क्षेत्र के विकास की लड़ाई होगा। कांग्रेस पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी।कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा 2027 के विधानसभा चुनाव में देहरादून कैंट से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रेमनगर ब्लॉक अध्यक्ष श्री जितेंद्र तनेजा, पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस श्री सुमित खन्ना, प्रेमनगर अध्यक्ष श्री मोहित ग्रोवर, श्री वीरेश शर्मा, श्री कुलदीप नरूला, श्री राहुल तलवार, श्री रविंद्र रैना, श्री सुनील सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डॉ. जसविंदर सिंह गोगी
अध्यक्ष, महानगर कांग्रेस कमेटी
देहरादून

