Homeराज्य समाचारउत्तराखंडरूरल स्टार्टअप्स में छिपी है रोजगार और आत्मनिर्भरता की अपार संभावनाएं :...

रूरल स्टार्टअप्स में छिपी है रोजगार और आत्मनिर्भरता की अपार संभावनाएं : डॉ. आर. राजेश कुमार

नवाचार और उद्यमिता से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान

रूरल स्टार्टअप्स से बनेगा विकसित भारत का आधार : डॉ. आर. राजेश कुमार

देहरादून। सातवें देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल के अंतर्गत शुक्रवार को यूकॉस्ट में आयोजित रूरल एंटरप्रेन्योरशिप एंड स्टार्टअप कॉन्क्लेव में डॉ. आर. राजेश कुमार ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और आने वाले समय में उनके कंधों पर राष्ट्र की जिम्मेदारी होगी। युवाओं में से ही कोई प्रशासनिक सेवाओं में जाएगा, कोई उद्यमी बनेगा तो कोई विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व कर देश को आगे बढ़ाएगा।

उन्होंने कहा कि भारत तेजी से आर्थिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार का लक्ष्य देश को विकसित राष्ट्र बनाने का है। इस दिशा में ग्रामीण उद्यमिता और स्टार्टअप्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। देश के प्राकृतिक संसाधनों, कृषि उत्पादों तथा कृषि आधारित व्यवसायों में अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से नए आयाम दिए जा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग न केवल आर्थिक विकास को गति देगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. आर. राजेश कुमार ने फेस्टिवल में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और वहां प्रदर्शित ग्रामीण स्टार्टअप्स के नवाचारों एवं उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने युवा उद्यमियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

सातवें देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल के अंतर्गत शुक्रवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड साइबर सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस, साइंस क्विज, मॉडल रॉकेट्री वर्कशॉप, मैजिक ऑफ मैथ, स्टेम वर्कशॉप, ग्रीन एनर्जी कॉन्क्लेव और बायोटेक्नोलॉजी कॉन्क्लेव सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, साथ ही सैकड़ों छात्रों ने साइंस एंड टेक्नोलॉजी एक्जीबिशन का अवलोकन किया। इन कार्यक्रमों में तकरीबन 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News