26.3 C
Dehradun
Thursday, October 16, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारराहत की खबर: उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी में बनी झील का पानी हुआ...

राहत की खबर: उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी में बनी झील का पानी हुआ कम: पुल से नीचे आया पानी का स्तर

गंगोत्री-यमुनोत्री राजमार्ग अभी भी अवरुद्ध, स्यानाचट्टी में झील का जलस्तर छह फिट हुआ कम

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी में बनी झील के कारण लगभग पूरा गांव पानी में डूब गया था, लेकिन अब राहत की खबर देखने को मिल रही है। स्यानाचट्टी में बनी झील का पानी लगभग खाली हो गया है। पानी का स्तर पुल से काफी नीचे आ गया है । स्थिति अभी सामान्य देखने को मिल रही है। पालीगाड पर सड़क मार्ग खोल दिया गया है।

उत्तरकाशी जनपद में हो रही बारिस के कारण गंगोत्री-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हैँ, जिन्हे खोलने के प्रयास किये जा रहे हैँ, जबकि राहत की खबर यह है कि स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर बनी बनी झील का जल स्तर लगभग छह फिट कम हो गया है!

प्रशासन द्वारा स्यानाचट्टी में बनी झील की जल निकासी के लिए रात दिन प्रयास किए जा रहे हैं । विकट परिस्थितियों में भी प्रशासन की पूरी टीम पूरे मनोयोग से झील के मुहाने से जल निकासी के प्रयासों में जुटी है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य भी शुक्रवार से ही क्षेत्र में है और चल रहे कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
झील के जलस्तर में काफी गिरावट आई है। स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर बना पुल अब दिखने लगा है।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार स्यानाचट्टी में झील लगभग खाली हो रही है स्तर पुल से काफी नीचे आ गया है स्थिति अभी सामान्य है l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News