Homeराज्य समाचारउत्तराखंडरक्तदान महाकुंभ में रोटरी क्लब: कंखल की शानदार सफलता

रक्तदान महाकुंभ में रोटरी क्लब: कंखल की शानदार सफलता

 

हरिद्वार, 25 सितम्बर 2026 – रोटरी क्लब, कंखल द्वारा रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के अंतर्गत आयोजित रक्तदान महाकुंभ का सफल आयोजन सिद्धि प्लास्ट इंडिया, सेक्टर-3, सिडकुल, हरिद्वार में हुआ। इस शिविर का उद्देश्य “A Small Act Creates a Big Impact” के संदेश को साकार करना था।

कार्यक्रम में क्लब के अनेक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज सेवा की मिसाल पेश की। कुल 98 पंजीकरण हुए और 82 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो इस अभियान की उल्लेखनीय सफलता को दर्शाता है।

क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन राजीव अरोड़ा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “रक्तदान जीवनदान है, और रोटरी परिवार की यह प्रतिबद्धता समाज में आशा और जीवन का संचार करती है।”

🌟 विशेष धन्यवाद रोटेरियन विशाल गर्ग और रोटेरियन हरपाल सिंह (आईपीपी एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन) को दिया गया, जिनके समर्पित प्रयासों ने इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

रोटरी क्लब कंखल ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि “Service Above Self” की भावना से किया गया कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाता है।

डॉ. शीलू सिंह भाटिया

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News