Homeराज्य समाचारउत्तराखंडरायपुर में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, दर्जनों लोगों ने थामा पार्टी का...

रायपुर में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, दर्जनों लोगों ने थामा पार्टी का दामन

डॉ. महेंद्र सिंह नेगी ‘गुरुजी’ के नेतृत्व में पूर्व अधिकारी, युवा और महिलाओं सहित कई लोग कांग्रेस में शामिल

*रायपुर विधानसभा के दर्जनों लोगों ने डॉक्टर महेंद्र सिंह नेगी ” गुरु जी” के नेतृत्व में कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी की गरिमामई उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस में शामिल होने वालों में बड़ी संख्या में भूतपूर्व रिटायर अधिकारी, युवा शक्ति, महिला पुरुष आदि शामिल रहे। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी डॉक्टर महेंद्र सिंह नेगी गुरु जी के नेतृत्व में दो बार रायपुर विधानसभा से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि,अधिकारी, पार्षद प्रत्याशियों सहित अनिल नागरिक शामिल हो चुके हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष श्री गणेश गोदयाल जी द्वारा कहा गया कि जिस तरह से आज आमजन कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं उसे निश्चित ही जनता बदलाव चाहती है और यह आने वाले समय में बड़े बदलाव का संकेत है। उक्त मौके पर डॉक्टर महेंद्र सिंह नेगी गुरूजी द्वारा कहा गया कि रायपुर विधानसभा में जनता का कांग्रेस से जुड़ने का दौर निरंतर जारी रहेगा, जिससे प्रतीत होता है कि आज रायपुर की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से अत्यंत दुखित है और निश्चित ही इस बार रायपुर विधानसभा सहित पूरे उत्तराखंड प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने वाली है। आज कांग्रेस में शामिल होने वालों में देहरादून बार एसोसिएशन के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य श्री अभिषेक डोबरियाल जी, श्री सुरेंद्र सिंह पवार जी, श्री धर्म सिंह जी, श्री मनीष नेगी जी, श्री अनस अहमद जी, श्री वीर मलिक जी, श्री उम्मेद सिंह रावत जौनपुरी, श्री कमल सैनी, श्री प्रदीप बडोनी, श्री संजय रावत, श्री आकाश राणा, श्रीमती सुनीता मौर्य, श्रीमती आशा सिंह, श्री वीरेंद्र सेंदरी पूर्व प्रधान अखंड वाली भिलंग, श्रीमती मीना उपाध्याय, श्री नरदेव सिंह श्रीमती सुकन्या देवी, श्री प्रेम सिंह सेदरी,, श्री सुभाष रमोला, वीरेंद्र सिंदरी श्री गौरव बिष्ट श्री नंदन नेगी, श्री प्रदीप रावत,आदि शामिल रहे।*

 

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News