खंडूरी जी ने सेना और राजनीति दोनों में अपनी छाप छोड़ी
देहरादून: आज प्रातः दुनिया को अलविदा कह स्वर्ग सिधारे पूर्व केंद्रीय मंत्री व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को प्रदेश कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि देने एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना उनके निवास स्थान पहुंचे व दिवंगत नेता को पुष्पांजलि अर्पित की व उनके सुपुत्र मनीष खंडूरी दिवंगत खंडूरी जी की धर्मपत्नी व अन्य शोकाकुल परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना दी। श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात श्री खंडूरी जी के आवास पर एकत्रित पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि दिवंगत नेता से उनके परिवारों रिश्ते रहे और क्योंकि स्वर्गीय बीसी खंडूरी जी की माता जी स्वर्गीय श्रीमती दुर्गा खंडूरी को स्वर्गीय एच एन बहुगुणा जी की सगी बहन थीं उस नाते उनको वे बुआ जी बुलाते थे। श्री धस्माना ने कहा कि सेना में मेजर जनरल तक का उनका एक सैनिक के रूप में शानदार सफर रहा और राजनीति में जब वे आए तो एक सांसद, केंद्री मंत्री व मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अपनी कर्मठता अनुशासन व प्रशासनिक क्षमताओं से यहां भी अलग छाप छोड़ी। श्री धस्माना ने कहा कि जब भी वे श्री खंडूरी जी के पास किसी जन हित के कार्य के लिए गए तो कभी खंडूरी जी ने यह एहसास नहीं होने दिया कि वे भाजपा सरकार के मुखिया हैं तो कांग्रेस नेता के द्वारा दिए गए कार्य को क्यों करें। श्री धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड ने एक कद्दावर ईमानदार नेता खो दिया है और लंबे समय तक उत्तराखंड की राजनीति में इस जगह को भरना कठिन होगा। श्री धस्माना ने कहा कि वे प्रदेश के लाखों कांग्रेस जनों की ओर से दिवंगत खंडूरी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
सदस्य एआईसीसी व
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड
पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
RELATED ARTICLES
