Homeराज्य समाचारउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ऐतिहासिक जौलजीवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ऐतिहासिक जौलजीवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी 2024 का उद्घाटन, साथ ही 64.47 करोड़ की 18 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र, काली व गोरी नदी के संगम पर स्थित ( पिथौरागढ़) में आयोजित ऐतिहासिक जौलजीवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी 2024 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने 64.47 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान विभागीय एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टालों का सीएम धामी ने अवलोकन करते हुए रोजगार को बढ़ावा दे रहे युवाओं एवं मातृ शक्तियों के साथ संवाद भी किया और उन्हें प्रोत्साहित किया। सीएम धामी ने पारंपरिक वाद यंत्र ढोल का वादन भी किया। उन्होंने कहा कि यह मेला हमारी समृद्ध परंपराओं को संजोने और युवा पीढ़ी तक विशिष्ट परंपराओं को पहुंचने में अपना विशेष योगदान दे रहा है। पूर्व में सीमांत के गांवों को अंतिम गांव कहने की अवधारणा थी जिसे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवर्तित कर दिया है । अब सीमांत क्षेत्र को देश की प्रथम पंक्ति के रूप में देखा जा रहा है और उत्तराखंड राज्य का चौमुखी विकास हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News