Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडजनता के आशीर्वाद से केदारनाथ में खिलेगा कमल : आशा नौटियाल

जनता के आशीर्वाद से केदारनाथ में खिलेगा कमल : आशा नौटियाल

 

विकास के नाम पर जनता भाजपा के पक्ष में करेंगी मतदान : आशा नौटियाल

केदारनाथ विधानसभा के उप चुनाव के लिए लगातार भाजपा प्रचार प्रसार कर रही है भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने आज कई स्थानों पर प्रचार प्रसार किया ।

भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल का कहना है कि केदारनाथ के विकास के लिए भाजपा ने हमेशा से काम किया है उनका कहना है कि डबल इंजन की सरकार केदारनाथ के विकास के लिए जिस तरह से काम कर रही है।

यह ऐतिहासिक कदम है क्योंकि अभी तक इस तरह से किसी भी सरकार ने काम नहीं किया था भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल का कहना है कि जन समर्थन मिल रहा है ।

महिला पुरुष युवा किसान सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है उनका कहना है कि जिस तरह से 2022 के विधानसभा चुनाव में केदारनाथ की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया था उसी तरह से एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी भाजपा के पक्ष में जनता मतदान करेगी।

. केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने भीरी, चंद्रापुरी व गणेशनगर समेत विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जन संपर्क किया। उन्होंने कांग्रेस पर अपनी नाकामी छिपाने के लिए सरकार के विकास कार्यो के दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास विकास का कोई विजन नहीं है। हताशा व निराशा में विपक्षी नेता ऐसे आरोप लगा रहे है। उन्होंने ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में मतदान कर विजयी बनाने की अपील की।
गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने चंद्रापुरी बाजार में जन संपर्क करते हुए ग्रामीणों व स्थानीय व्यापारियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि कांग्रेस के पास विकास का विजन नहीं है। वह मंदिरों के नाम पर जनता को भ्रमित कर अपनी राजनीति कर रहे है। कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी ने केदारनाथ विधानसभा का विधायक रहते कोई भी विकास कार्य नहीं किए। अपने नाकामी को छिपाने के लिए वे अपने चुनाव प्रचार अभियान में प्रदेश सरकार का दुष्प्रचार कर रहे है। उनके पास अपने कार्यकाल की कोई भी उपलब्धि नहीं है। इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी जनता को भ्रमित कर रहे है। इसके पश्चात उन्होंने भटवाड़ी सुनार, गबनी गांव, चौंडा, डोभा, रुमसी, भौंसाल, गणेशनगर सहित कई गांवों का भ्रमण कर जनता से भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, कुलदीप नेगी आजाद, मंडल अध्यक्ष अनिल कोठियाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप राणा, मंडल अध्यक्ष योगेश सेमवाल, मंडल महामंत्री अजय जोशी, अंजू नौटियाल, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा, हरिहर सिंह रावत, पुष्कर सिंह रावत, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बीना राणा, सरला भट्ट, शिव प्रसाद ममगाई, राजकिशोर, सुधीर सिंह, लक्ष्मण सिंह पंवार, महावीर सिंह झिंक्वाण, बलवंत सिंह फरस्वाण समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

 

नेहा शर्मा
भाजपा प्रदेश मीडिया
प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News