Homeराज्य समाचारउत्तराखंडबड़ी खबर: प्रेमनगर में अवैध शराब का भंडारण पकड़ा, 95 बोतल विदेशी शराब...

बड़ी खबर: प्रेमनगर में अवैध शराब का भंडारण पकड़ा, 95 बोतल विदेशी शराब बरामद

 

कॉलेज के छात्रों से शराब की होम डिलीवरी कराने का आरोप, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी से भी शराब बरामद

देहरादून। जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून और आबकारी टीम मसूरी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर क्षेत्र में अवैध शराब के भंडारण का खुलासा किया है। प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट के निर्देशन में बिंदोली क्षेत्र में पेट्रोलियम कॉलेज के आसपास और हॉस्टलों में छात्रों को शराब की डिलीवरी किए जाने की शिकायतों के आधार पर छापेमारी की गई।

आबकारी विभाग ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने 95 बोतल इंपोर्टेड शराब और 28 कैन बीयर बरामद कीं। बरामद शराब पर केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए होने का उल्लेख बताया गया है। मामले में आदित्य कुमार नाम के युवक को पकड़ा गया है।

प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट के निर्देशन में जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून और आबकारी टीम मसूरी ने बिशनपुर स्थित दादी की टपरी के पास कंडोली क्षेत्र में कार्रवाई की। टीम को एक कमरे और बिना नंबर प्लेट की टीवीएस जुपिटर स्कूटी से शराब बरामद हुई।

छात्रों को डिलीवरी में लगाने का आरोप

आबकारी विभाग के मुताबिक, पकड़े गए युवक ने बरामद शराब गर्वित उर्फ विक्रांत की होने की बात कही है। विभाग को आशंका है कि कॉलेज के कुछ छात्रों को पैसों का लालच देकर और डराकर शराब की होम डिलीवरी के काम में लगाया जा रहा था। इसके लिए व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से छात्रों की लोकेशन और सेल्फी के जरिए निगरानी किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

बिना नंबर प्लेट स्कूटी से सप्लाई

विभाग के अनुसार, कथित नेटवर्क में बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी का इस्तेमाल किया जा रहा था। पिछले दो महीनों में इस तरह की चार स्कूटी जब्त किए जाने की जानकारी दी गई है। आबकारी विभाग मामले से जुड़े अन्य लोगों और शराब की आपूर्ति के स्रोत की जांच कर रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News