33.2 C
Dehradun
Wednesday, March 26, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडप्रदेश भर में भाजपा से जनता निराश निकाय चुनावों के लिए तयार...

प्रदेश भर में भाजपा से जनता निराश निकाय चुनावों के लिए तयार रहें कार्यकर्ता-सूर्यकांत धस्माना

 

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने जिस प्रकार से पिछले सात वर्षों में राज्य की जनता को निराश किया है उससे प्रदेश भर में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार के प्रति लोगों में निराशा का भाव है और प्रदेश भर में लोग अब भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से परेशान हो कर भाजपा को सत्ता से हटाना चाहते हैं इसलिए अब भविष्य में जो भी चुनाव होंगे उसमे भाजपा की हार तय है यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने श्रीदेव सुमन नगर में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निकाय चुनावों के लिए कमर कसने का आह्वाहन करते हुए कहा कि हालांकि हार के डर से भाजपा सरकार किसी ना किसी बहाने निकाय चुनाव टालना चाहती है किंतु माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर निकाय चुनाव कभी भी हो सकते हैं इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं को हमेशा तैयार रहना चाहिए। श्री धस्माना ने कहा कि पिछले तीन कार्यकाल से लगातार देहरादून में नगर निगम में भाजपा के बहुमत वाला नगर निगम बोर्ड और मेयर चला आ रहा है किंतु जिस तरह से महानगर की बदहाली का आलम है वह किसी से भी छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर हजारों करोड़ रूपए खर्च करने के बाद भी आज शहर में सड़कों गलियों नालियों के हाल बेहाल हैं। कुछ घंटों की बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो जाता है और सबसे बुरा हाल तो उन ग्रामीण क्षेत्रों का हो गया है जिनको सीमा विस्तार कर महानगर में जोड़ा गया और आज वे ना गांव ही रह गए और ना शहर बन पाए। श्री धस्माना ने कहा कि महानगर में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई, सड़क नाली बिजली पानी जैसी मूल भूत सुविधाओं के लिए इन क्षेत्रों के लोग परेशान हैं और अब चुनाव ना होने के कारण बिना जन प्रतिनिधियों के इन क्षेत्रों में विकास की गतिविधियां पूरी तरह से ठप्प पड़ गई हैं। श्री धस्माना ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण श्रीदेव सुमन नगर समेत शहर के अधिकांश वार्डों में सड़कें ध्वस्त हो गई हैं और अनेक स्थानों में नालियों के पुश्ते ढह गए हैं। ब्लॉक यमुना कालोनी कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने श्री धस्माना को बताया कि क्षेत्र में बहने वाले नाले का पुश्ता अनेक जगह से टूट गया है और नाले का पानी लोगों को घरों में घुस रहा है। निवर्तमान पार्षद श्रीमति संगीता गुप्ता ने कहा कि उन्होंने अनेक बार स्थानीय विधायक व जिलाधिकारी समेत तमाम अधिकारियों से चोर खाले के नाले के पुश्ता निर्माण की मांग की किंतु वह काम आज तक पूरा नहीं हुआ है। क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक श्री लियाकत अब्बासी ने कहा कि जब तक हम पार्षद मेयर व विधायक कांग्रेस का नहीं बनाएंगे तब तक देहरादून का हाल इसी तरह बदहाल रहेगा। बैठक में श्री अनुराग गुप्ता, सरदार जे एस चुग, श्रीमति सरोज सैनी,श्रीमति ममता वर्मा, श्री साधु राम, श्री मोहमद युनुस ,श्री जमीर, श्री नानक चंद, श्री सुभाष गर्ग, श्री रईस, श्रीमति आशिमा शर्मा आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी
उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News