Homeराज्य समाचारउत्तराखंडपटेलनगर में 4.5 लाख की स्मैक-चरस बरामद: दो नशा तस्कर गिरफ्तार

पटेलनगर में 4.5 लाख की स्मैक-चरस बरामद: दो नशा तस्कर गिरफ्तार

12.35 ग्राम स्मैक और 374 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी दबोचे
दून पुलिस का नशे पर प्रहार, लाखों की ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाह में बने तस्कर, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे
पटेलनगर में ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

*अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों के कब्जे से 04 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 12.35 ग्राम स्मैक तथा 374 ग्राम चरस हुई बरामद*

*जल्दी पैसा कमाने के लालच में नशा तस्करी में लिप्त हुए थे दोनों अभियुक्त*

*चरस तस्करी में गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओ में जा चुका है जेल*

*अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज हैं 01 दर्जन से अधिक अभियोग*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

निर्देशो के अनुपालन में सम्पूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम मे पटेलनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों, कबाड़ी पुल के पास से 01 अभियुक्त शब्बीर को 12.35 ग्राम स्मैक तथा गोरखपुर तिराहा बडोवाला के पास से 01 अभियुक्त तैय्यब को 374 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1- शब्बीर उर्फ बुच्चन पुत्र मुस्तफा निवासी मकान न०- 1291 निकट दुर्गा मन्दिर लोहिया नगर, पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 34 वर्ष

2- तैय्यब पुत्र इकबाल निवासी चन्दाताल मेहुँवाला, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 25 वर्ष

*बरामदगी:-*

1- 12.35 ग्राम स्मैक *(अभियुक्त शब्बीर उर्फ बुच्चन से)*

2- 374 ग्राम चरस *(अभियुक्त तैय्यब से)*

*(बरामद मादक पदार्थो का अनुमानित मूल्य 04 लाख 50 हज़ार रू0)*

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त तैय्यब*

1- मु0अ0सं0-122/2021 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून

2- मु0अ0सं0-276/2021 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट, 188/269/270 भादवि 51 डीएम एक्ट, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून

3- मु0अ0सं0-488/2021 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून

4- मु0अ0सं0-27/2022 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून

5- मु0अ0सं0- 245/2022 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून

6- मु0अ0सं0- 792/2022 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून

7- मु0अ0सं0- 178/2023 धारा- 60 आबकारी अधिनियम, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून

8- मु0अ0सं0- 227/2023 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून

9- मु0अ0सं0- 543/2023 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून

10- मु0अ0सं0- 673/2023 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून

11- मु0अ0सं0- 182/2024 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून

12- मु0अ0सं0- 379/2024 धारा 379//411 भादवि, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून

13- मु0अ0सं0- 415/2025 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News