Homeक्राइमपटेलनगर क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना में फरार चल रहे अभियुक्त...

पटेलनगर क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना में फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

SSP दून के नेतृत्व में अपराधियों पर नकेल कसती दून पुलिस

घटना में शामिल 01 अभियुक्त को पूर्व में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल*

दिनाँक- 07/05/2026 को वादी श्री कमल भाटिया निवासी 141/65/1 सहारनपुर रोड, थाना पटेलनगर, देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा मातावाला बाग के पास स्थित उनकी सैनेट्री कि दुकान का ताला तोडकर लगभग साढे 03 लाख रुपये का सैनेट्री का सामान चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून पर मु0अ0सं0- 281/2026 धारा- 331(4)/305(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियोग में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 01 अभियुक्त विवेक साहनी उर्फ मोर्टिन को दिनांक 07/05/2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जबकि उसका साथी सोनू पुत्र नरेश साहनी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तत्काल कोतवाली पटेलनगर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा दिनाँक 12-05-2026 को अभियोग में वाँछित अभियुक्त सोनू पुत्र नरेश साहनी को बागडियो वाली गली सब्जी मंडी पटेलनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किये गये 30 पानी की टोटिया भिन्न- भिन्न कम्पनी की बरामद की गयी।

*नाम पता अभियुक्त*

सोनू पुत्र नरेश साहनी, निवासी ग्राम अरहरी, थाना शिमली, जिला दरभंगा बिहार, हाल पता दीपक गोस्वामी चौक, न्यू पटेलनगर, देहरादून, उम्र 18 वर्ष।

*बरामदगी*
30 पानी की टोन्टियाँ

*पुलिस टीम :-*

1-उ0नि0 प्रवीण सिंह पुण्डीर, चौकी प्रभारी बाजार
2-अ0उ0नि0 मोहन सिंह
3-कानि0 हरीश नेगी
4-कानि0 राजदीप मलिक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News