Homeराज्य समाचारउत्तराखंडमालवीय रोड में एआई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ: धस्माना बोले एआई है...

मालवीय रोड में एआई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ: धस्माना बोले एआई है भविष्य का हरफनमौला

 

देहरादून: ऐआई दुनिया का भविष्य का हरफनमौला बनने जा रहा है और जो भी व्यक्ति ऐआई से अनभिज्ञ रहेगा वो जीवन की दौड़ में पिछड़े जायेगा इसलिये कम से कम ऐआई के सदपयोग व दुरुपयोग के बारे में मौलिक जानकारी अवश्य होनी चाहिए यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कैंट विधान सभा क्षेत्र के मालवीय रोड स्थित ऐआई प्रशिक्षण केंद्र का रिबन काट कर शुभारंभ करने के पश्चात उपस्थित अतिथियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जब अस्सी के दशक में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत में कम्प्यूटर लाये थे तब देश के पूरे विपक्ष ने यह कह कर कम्प्यूटर का विरोध किया था कि अगर देश मे कम्प्यूटर आ गया तो देश में भयंकर बेरोजगारी व्याप्त हो जायेगी किंतु आज साढे तीन से चार दशक बाद जब हम सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नजर दौड़ाते हैं तो युवाओं को रोजगार देने वाला यही सबसे बड़ा छेत्र है। श्री धस्माना ने कहा कि ईसी प्रकार आज ऐआई के बारे में कहा जा रहा है कि ऐआई भविष्य में मानव के अस्तित्व के लिए ही खतरा बन जायेगा। श्री धस्माना ने कहा कि ऐसी ही बातें सुपर कम्प्यूटर के लिए भी कही गई थी जो मिथ्या साबित हुई। श्री धस्माना ने कहा कि ऐआई के इस्तेमाल के तौर तरीकों उसके नफे नुकसान के बारे में उपयुक्त प्रशिक्षण आने वाली पीढियों को अवश्य देनी चाहिए।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस श्रम विभाग अध्यक्ष दिनेश कौशल वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद कुमार छेतरीय पार्षद मनोज जाटव संस्थान के निदेशक अर्जुन शर्मा मीनाक्षी शर्मा कनिका नेगी कृष्ण शर्मा ओपी शर्मा दीपक नौटियाल आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News