20.2 C
Dehradun
Thursday, March 20, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडपर्यावरण गतिविधि द्वारा माल देवता स्थित बांदल नदी किनारे स्वच्छता अभियान में...

पर्यावरण गतिविधि द्वारा माल देवता स्थित बांदल नदी किनारे स्वच्छता अभियान में 100 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया”

 

आज दिनाँक 17 नवंबर 2024 को देहरादून में पर्यावरण गतिविधि तपोवन नगर के पर्यावरण प्रहरियों द्वारा गतिविधि के महानगर संयोजक डॉ भवतोष शर्मा के नेतृत्व में मालदेवता स्थित लाल पुल के समीप बांदल नदी के आस पास स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 100 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया। इस अवसर पर बांदल नदी किनारे ‘नदी संरक्षण’ पर व्यापक विमर्श भी किया गया। डॉ भवतोष शर्मा ने कहा कि नदी संरक्षण में सभी के सहयोग के साथ ही नदी क्षेत्र को साफ़ रखने की बहुत आवश्यकता है तथा नदी के आसपास पौधारोपण करने से नदी क्षेत्र में भूजल रिचार्ज बढ़ेगा तथा हमारी नदियों में वर्ष भर स्वच्छ जल उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि बांदल नदी आगे सोंग नदी में मिलकर गंगा में मिलती है। उन्होंने कहा कि अगर गंगा को स्वच्छ बनाये रखना है तो उसकी सहायक नदियों एवं इन सहायक नदियों में मिलने वाले छोटे बड़े जल स्रोतों को भी स्वच्छ बनाये रखना होगा। डॉ भवतोष ने कहा कि हमको नदियों के आसपास नियमित स्वच्छता कार्यक्रम जारी रखने होंगे और आम जन मानस को इससे जोड़ना होगा।

इस अवसर पर श्री कल्याण सिंह प्रजापति ने कहा कि हमको अपने स्वभाव को पर्यावरण की दिशा में ले जाना होगा।

पेट्रोलियम विश्वविद्यालय के शोध छात्र आकाश ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका महत्त्वपूर्ण है तथा इस दिशा में शोध पर फोकस करना होगा।

युवा प्रमुख जयवीर ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है जिसमें नदियों का संरक्षण बहुत जरूरी है।

इस अवसर पर पर्यावरण गतिविधि के डॉ भवतोष शर्मा, आकाश, बॉबी सिंह नेगी, सागर कश्यप, नकुल प्रसाद, अभिषेक, रोहन पंवार, जयवीर, कल्याण सिंह प्रजापति, नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट सोसाइटी के सदस्यों सहित 15 लोगों ने बांदल नदी किनारे स्वच्छता कार्यक्रम में सक्रिय सहभाग कर लगभग 100 किलो ग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र किया।

डॉक्टर भवतोष शर्मा
महानगर संयोजक
पर्यावरण गतिविधि
देहरादून

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News