14.9 C
Dehradun
Monday, February 16, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडअत्यंत दुखद: उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार पंकज पंवार की पत्नी का हुआ...

अत्यंत दुखद: उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार पंकज पंवार की पत्नी का हुआ आकस्मिक निधन

इस दुखद घटना को लेकर सीएम धामी, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, पूर्व सीएम हरीश रावत समेत विभिन्न संगठनों ने जताया दुख

देहरादून। उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार पंकज पंवार की पत्नी स्वाति पंवार का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। इस घटना ने उत्तराखंड में पूरे पत्रकार समाज को स्तंभ कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह पत्रकार पंकज कुमार की पत्नी स्वाति 8 बजे छत में पैर फिसलने के कारण नीचे फर्श पर गिर गयी। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी जिस कारण उनका निधन हो गया।

मात्र 35 वर्षीय स्वाति अपने पीछे 12 व ढाई साल की दो बेटियों को छोड़ गई। इस दर्दनाक हादसे ने उनके पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

निधन की खबर मिलते ही सीएम धामी इस घटना पर दुख व्यक्त किया। वही सांत्वना देने वालों विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठन के लोग उनके निवास स्थान में मौजूद रहे। बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भी घटना पर दुख जताते हुए आवास पर जाकर पंकज पंवार व परिजनों को ढाढ़स बंधाया।

गुरुवार की दोपहर स्वर्गीय स्वाति पंवार का हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया गया। स्वाति पंवार के निधन पर डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने दुख जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News