Homeराज्य समाचारपलटन बाजार में नगर निगम का पौध वितरण अभियान, ‘स्वच्छ दून–हरित दून’...

पलटन बाजार में नगर निगम का पौध वितरण अभियान, ‘स्वच्छ दून–हरित दून’ का दिया संदेश

 

देहरादून। नगर निगम देहरादून द्वारा शहर को स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से पलटन बाजार क्षेत्र में पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों एवं नागरिकों को विभिन्न प्रकार के उपयोगी एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का वितरण किया गया तथा अधिक से अधिक पौधों को अपनाकर उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।

नगर निगम की ओर से नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के आसपास पौधारोपण कर शहर के हरित क्षेत्र को बढ़ाने में सहयोग करें। पौधों की देखभाल एवं नियमित सिंचाई सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया गया।

इस अवसर पर “स्वच्छ दून–हरित दून” का संदेश देते हुए नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फैलाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए जागरूक किया गया।

नगर निगम देहरादून द्वारा बताया गया कि शहर में हरियाली बढ़ाने, प्रदूषण कम करने तथा नागरिकों को बेहतर एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के पौध वितरण एवं हरित अभियान निरंतर जारी रखे जाएंगे।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News