ऋषिकेश में गांजा तस्करी के मामले की जांच में सामने आया रामअवतार का नाम, पूर्व में भी आठ से अधिक मुकदमे दर्ज
24 जुलाई को 3 किलो 95 ग्राम गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में हुआ था खुलासा, पुलिस ने सह-आरोपी को किया गिरफ्तार
*पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी में गिरफ्तार 01 अभियुक्त से पूछताछ के दौरान अभियुक्त का नाम आया था प्रकाश में*
*गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुका है जेल*
*अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी के पंजीकृत हैं आधा दर्जन से अधिक अभियोग*
जनपद को नशा मुक्त करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है । दिए गए निर्देशों के अनुपालन में कार्यवाही करते हुए कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.07.2026 को गोल चक्कर आईडीपीएल, ऋषिकेश में चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त नौरंगी लाल पुत्र देवी राम निवासी ग्राम नगला भम्बू जाट, थाना सासनी, जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश, उम्र 54 वर्ष को मोटरसाइकिल संख्या UK07DY-8716 पर 03 किलो 95 ग्राम अवैध गांजा परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया था। जिसके संबंध में कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0 325/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
विवेचना के दौरान अभियुक्त नौरंगी लाल से पूछताछ एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त के साथ मादक पदार्थों की तस्करी में रामअवतार पुत्र महेश्वर सैनी, निवासी मायाकुण्ड ऋषिकेश, हाल पता गली नंबर-10, गुज्जर बस्ती श्यामपुर, ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 48 वर्ष की संलिप्तता प्रकाश में आयी। जिसके परिणाम स्वरूप अभियुक्त रामअवतार के विरुद्ध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त होने के पर्याप्त साक्ष्य होने के आधार पर अभियुक्त रामअवतार को धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त एक शातिर किस्म का मादक पदार्थों का तस्कर है जिसके विरुद्ध पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी के आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
1-रामअवतार पुत्र महेश्वर सैनी, निवासी मायाकुण्ड ऋषिकेश, हाल पता गली नंबर-10, गुज्जर बस्ती श्यामपुर, ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 48 वर्ष।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
1-मु0अ0सं0 354/15 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट,
2-मु0अ0स0-315/17 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट,
3-मु0अ0स0-137/20 धारा 188 भादवि
4-मु0अ0स0-504/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट,
5-मु0अ0स0-122/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट,
6-मु0अ0स0-304/24 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट,
7-मु0अ0स0-478/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट,
8-मु0अ0स0-111/26 धारा धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट,
9- मु0अ0सं0 325/2026, धारा 8/20/60/29 एनडीपीएस एक्ट,
*पुलिस टीम*
1-उ0नि0 जगमोहन सिंह
2-का0 अशोक
3-का0 सन्दीप

