Homeराज्य समाचारउत्तराखंडनई टिहरी में सेवा ज्योति यात्रा में गूंजा विकसित भारत@2047 का संकल्प

नई टिहरी में सेवा ज्योति यात्रा में गूंजा विकसित भारत@2047 का संकल्प

विकसित भारत@2047 के निर्माण का लिया गया सामूहिक संकल्प
सेवा संकल्प अभियान के तहत निकली सेवा ज्योति यात्रा
उत्साह के साथ मनाया विकसित भारत@2047 संकल्प समारोह

नई टिहरी। जिला मुख्यालय स्थित प्रताप इंटर कॉलेज मैदान में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भागीदारी करते हुए विकसित भारत@2047 के निर्माण का संकल्प लिया

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक एवं मीडिया पैनलिस्ट सीए राजेश्वर पैन्यूली ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिला प्रभारी अनिल गोयल और जिलाध्यक्ष उदय रावत का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी सुना।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उपस्थित जनसमूह को विकसित भारत@2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया। इसके बाद अतिथियों ने सेवा ज्योति प्रज्वलित कर यात्रा का शुभारंभ किया। मशाल के साथ निकली रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से सेवा, सुशासन, विकास और आत्मनिर्भर भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

Tags: #NewTehri #SevaJyotiYatra #ViksitBharat2047 #Uttarakhand #RajeshwarPainuly

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News