Homeराज्य समाचारनेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने माँ डाटकाली सिद्धपीठ मंदिर के स्वर्गीय महंत...

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने माँ डाटकाली सिद्धपीठ मंदिर के स्वर्गीय महंत श्री रमन प्रसाद गोस्वामी जी के निधन पर जताया दुख

 

देहरादून | नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने माँ डाटकाली सिद्धपीठ मंदिर, देहरादून के पूज्य स्वर्गीय महंत श्री रमन प्रसाद गोस्वामी जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संदेश प्रेषित किया।

अपने शोक संदेश में श्री राहुल गांधी जी ने कहा कि डाटकाली सिद्धपीठ के महंत के रूप में महंत श्री रमन प्रसाद गोस्वामी जी का मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने असंख्य परिवारों को शरण देकर मानवता और सेवा का जो कार्य किया, उसे सदैव स्मरण किया जाएगा। श्री राहुल गांधी जी ने कहा कि महंत जी की करूणा, सेवा भावना एवं आध्यात्मिक जीवन आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।

श्री राहुल गांधी जी द्वारा भेजा गया शोक पत्र राष्ट्रीय संचार सचिव श्री वैभव वालिया जी के नेतृत्व में सुभाषनगर स्थित महंत जी के निवास स्थान पहुंचकर महंत जी के परिजनों को सौंपकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान शोक संतप्त परिवार से भेंट कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की गईं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

।। ॐ शांति ।। 🙏

इस अवसर पर श्री पीयूष गौड़ जी, गरिमा मेहरा दसौनी जी, अभिनव थापर आयुष सेमवाल जी, अजय रावत जी, अमन सिंह जी,मोहन काला नितिन चंचल जी, सूरज पंवार, गौतम नौटियाल जी सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News